आप' छोड़कर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए जितेंद्र चौधरी आम आदमी पार्टी के झूठ व फरेब से परेशान होकर भाजपा का थामा दामन - जितेंद्र चौधरी

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी आज आम आदमी पार्टी छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वे मयूर विहार फेज 1 स्थित आचार्य निकेतन मार्केट व्यावपार मंडल के अध्येक्ष भी हैं। जितेंद्र चौधरी ने आज गाजे बाजे और आपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।




प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उनका स्वागत करते हुए जितेंद्र चौधरी को बीजेपी में ज्वाइन कराया। उन्होंने कहा की जितेंद्र चौधरी जैसे उत्साही नेताओं और कार्यकर्ताओं का साथ पाकर बीजेपी आने वाले किसी भी चुनाव में विजय हासिल करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेंद्र चौधरी और उनके हजारों समर्थकों के आने से प्रदेश भाजपा को मजबूती मिलेगी और सभी लोग एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और अमृत महोत्सव में शामिल हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे। भाजपा की सदस्यता मिलने पर जितेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष विनोद बछेती का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के राष्ट्र के प्रति सेवा भाव से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में दिल्ली की बेहतरी और समाज के सभी वर्गों के लिए के लिए तन मन धन से काम करेंगे। वे आम आदमी पार्टी के झूठ व फरेब से परेशान होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर विपक्ष के नेता रामवीर सिंह विधुरी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल