एक जून से बदलने वाले हैं यह पांच बड़े नियम, इन नियमों के बदलने से जानिए क्या पड़ेगा रोजमर्रा के जीवन पर इसका असर

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

जून महीने में कई नियमों में बदलाव होने जा है| इस बदलाव का असर आपके रुपये पैसे पर सीधा पड़ेगा|

दिल्ली, जून के महीने में कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है| इस बदलाव का असर आपके रुपये पैसे पर सीधा पड़ेगा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन का एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर औ7. 05 परसेंट कर दिया है| स्टेट बैंक ने बताया की लेंडिंग रेट से जुड़ी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का नियम 1 जून 2022 से लागू होने जा रहा है| EBLR पहले 6.65 परसेंट था, लेकिन 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ यह. 7.05 परसेंट हो गया है|

जिसके कारण प्राइवेट कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पहले से थोड़ा महंगा होगा| 2019-20 में यह इंश्योरेंस 2072 रुपए का था| लेकिन इसे 2094 रुपए पर फिक्स कर दिया गया है| जय 1000 से कम किसी कारों के लिए है| 1000 से 1500 सीसी की कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 3221 रुपए से 3416 रुपए कर दिया गया है| और जिन गाड़ियों की क्षमता 1500 सीसी से ऊपर है| उसका थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 7890 से बढ़ाकर 7897 रुपए कर दिया गया है| 150 से 350 सीसी की दोपहिया गाड़ी के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 1366 रुपए जबकि 350 सीसी से अधिक  क्षमता वाली दोपहिया गाड़ी का प्रीमियम 2804 रुपए होगा|
1 जून 2022 से गोल्ड हाॅल मार्किंग का दूसरा दौर शुरू हो रहा है| देश के 256 जिलों और इस में जुड़े नए 32 जिलों में 1 जून से सोने के आभूषण और आर्टीफैक्ट की हॉल मार्किंग अनिवार्य होगी| इन दिनों में  एसेइंग और हॉलमार्किंग सेंटर पहले से मौजूद हैं, इसलिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है| इन 288 जिलों में केवल 14,18, 20,22 23 और 24 कैरेट के सोने के आभूषण बेचे जाएंगे|
पोस्ट ऑफिस में आशा से चलने वाले पेमेंट सिस्टम(AePS) जैसे कि पीओएस मशीन और माइक्रो एटीएम से फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन करने पर सर्विस चार्ज देना होगा| सर्विस चार्ज लगाने का नियम 15 जून से लागू हो रहा है| इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इंडियन पोस्ट की सब्सिडरी है जिससे डाक विभाग चलाता है| 1 महीने में एईपीएस से तीन ट्रांजैक्शन फ्री होंगें| लेकिन इसके बाद ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगेगा| लिमिट से अधिक पैसा निकालने या जमा करने पर ₹20 प्लस जीएसटी और मिनी स्टेटमेंट के लिए ₹5 प्लस जीएसटी देना होगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना