महंगाई के खिलाफ जन अभियान के क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बीरबल हांसदा में बैठक

लगातार बढ़ती जा रहे महंगाई के खिलाफ जन अभियान के क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक बीरबल हांसदा के अध्यक्षता में लालपनिया स्थित ठेकेदार मजदूर यूनियन के कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कार्य समिति के सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से निम्न एवं मध्य वर्ग के लोगों की कमर टूट गई है, जीवन यापन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ खाद्य सामग्रियों के दामों में ही नहीं, बल्कि उपयोग की सभी चीजों के दाम काफी बढ़ा दिये गये हैं। सीमेंट, सरिया, कपड़े, साइकिल, स्पेयर पार्ट्स, दवाइयां, कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, स्टेशनरी के समान, महिलाओं के लिए आवश्यक सिंगार के सामान- जैसे सिंदूर चूड़ी, बर्तन, हवाई चप्पल, जूता इत्यादि हर सामानों के दामों में डेढ़ से दोगुना वृद्धि हो गई है।

 श्री महमूद ने कहा कि श्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में पीडीएस की दुकानों से 10/₹ प्रति लीटर मिलने वाली मिट्टी का तेल का दाम अभी 78/₹ प्रति लीटर कर दिया गया है, 410 /₹ में मिलने वाली गैस सिलेंडर का दाम 1003/ हो गया है।

        भाकपा नेता ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 40/₹ प्रति लीटर कर देने का भरोसा देकर सत्ता में आई भाजपा के 8 वर्षों के शासनकाल में महंगाई में डेढ से लेकर  दो गुणा तक की वृद्धि कर दी गई है।

श्री महमूद ने कहा कि सांख्यिकी कार्य मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2012 में 100/₹ में मिलने वाली खाद्य तेल का कीमत 2022 में 200/₹ कर दिया गया है। इसी तरह वर्ष 2012 में मिलने वाली 100/₹ का दूध की कीमत 2022 मे 164/₹ 100/₹ का फल की दाम173/₹, 100/₹ की मछली 211/₹ में, 100/₹ रुपया का इंधन 172/₹ में, होटलों का 100/₹ का खाना 171 रुपया में , 100/₹ का मसाला 186/₹ में खरीदना पड़ रहा है।

       श्री महमूद ने कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ाई जा रही है और दूसरी तरफ रोजगार के अवसर घटाये जा रहे हैं। सांख्यिकी कार्य मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार 2022 के प्रथम चार महीने में एक करोड़ से भी अधिक लोगों  का रोजगार समाप्त कर दी गई, जिसमें महिलाओं की संख्या 25 लाख की है। श्री महमूद ने महंगाई रोकने और सामानों का दाम घटाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर बल दिया है।

       बैठक में ठीकेदार मजदूर यूनियन के उप महासचिव समीर कुमार हालदार, उपाध्यक्ष गेंदों केवट,डेगलाल महतो, मुकुंद साव, के अलावा जागेश्वर राम, धनंजय सिंह, वली वारसी, मोहन महतो, नागेश्वर महतो, झल्लू हांसदा, मदन प्रजापति, मनोज तुरी, ऐतोराम किस्को,उमेश राम, शहीद अंसारी, सलीम अंसारी, लाल मुन्नी देवी,पार्वती देवी, अनीता देवी, मालती देवी,  चांदनीमूनी देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

       

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना