जनपद पीलीभीत में नियुक्त आठ उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर मिली पदोन्नति, सभी पदोन्नति पाने वाले निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने लगाए स्टार,
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से ब्यूरो चीफ शाहिद खान की रिपोर्ट,
पीलीभीत, उप निरीक्षक ना0पु0 से निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति पाने वाले कुल 08 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी द्वारा कंधों पर स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनपद पीलीभीत में नियुक्त 08 उप निरीक्षक ना0पु0 को निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 08.05.2022 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रमोशन पाने वाले सभी 08 पुलिस कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मी निम्न है
1. श्री उत्तम कुमार थाना पूरनपुर
2. श्री ऋषि पाल सिंह थाना सुनगढ़ी
3. श्री आशुतोष रघुवंशी थाना पूरनपुर
4. श्री धर्मेंद्र यादव थाना माधोटांडा
5. श्री मनीष कुमार थाना न्यूरिया
6. श्री धर्मेश कुमार थाना न्यूरिया
7. श्री गौरव बिश्नोई थाना माधोटांडा
8. श्री इंद्रपाल सिंह पुलिस लाइन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952