भाजपा केजरीवाल मॉडल और सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है- संजय सिंह*

 नई दिल्ली, 28 मई, 2022*आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की हालत पर फिल्म बनेगी "भाग बीजेपी भाग। एमसीडी चुनावों के बाद भाजपा नेता विधानसभा उप चुनाव से भी भाग रहे हैं। भाजपा के नेता कह रहे कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, दोनों चुनाव से भाग गए हैं। भाजपा केजरीवाल मॉडल और सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की हालत को लेकर फिल्म बनेगी "भाग बीजेपी भाग"। अभी राजेंद्र नगर में विधानसभा के उप चुनाव की घोषणा हुई है। जितने भी भारतीय जनता पार्टी के सूरमा जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है। इनमें एक भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे बग्गा हैं, यह दोनों लोग चुनाव से भाग गए हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी पार्टी के सामने हमारी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। जिसकी वजह से राजेंद्र नगर में आदेश गुप्ता और बग्गा चुनाव लड़ने से ही भाग गए। बीजेपी पोल खोल अभियान चला रही है, जबकि उनकी ही पोल खुल गई है‌।

उन्होंने कहा कि मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि  सुबह से लेकर रात में सोते समय तक खाली आप दिन-रात बोलने का काम करते हैं। इसके अलावा फर्जी और निराधार आरोप लगाने का काम करते हैं। अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं।

दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार हैं। आप आइए और उनका सामना कीजिए। आप भाजपा दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी का नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, आइए चुनाव लड़िये। भाजपा केजरीवाल मॉडल और सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाते हैं।

इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी को यह चुनौती देता हूं कि आप भागिए नहीं आइए राजेंद्र नगर से चुनाव लड़िए। वहां पर चुनाव लड़के दिखाइए। यह लोग दिन रात खाली आरोप लगाकर भागने का काम करते हैं। यह काम ठीक नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना