गूर्जर समाज की एक बड़ी सभा समाजवादी पार्टी के बहेड़ी कार्यालय में पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के आवाहन पर नत्थू सिंह गूर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

 बेताब समाचार एक्स्प्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट

 बहेड़ी, समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित गुर्जर समाज के लोगों की एक बड़ी सभा हुई। जिस के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी रहे और सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्री नत्थू सिंह गुर्जर जी ने की।


   पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी ने कहा कि गुर्जर समाज एक मार्शल कौम है। क्योंकि सबसे अधिक गुर्जर समाज के नौजवान फौज में जाकर देश की रक्षा करने का काम करते हैं। इस भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा हमारे फौजी भाइयों की शहादत हुई है‌। महंगाई आसमान छू रही है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। अब उत्तर प्रदेश की जनता इस भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है।अब हम आप सब मिलकर 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें तभी उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।

   मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष गुरजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि पिछली बार गुर्जर समाज ने भाजपा को भारी तादाद में वोट दिया था लेकिन वहां पर गुर्जर समाज को कोई भी सम्मान नहीं मिला।समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देती है। इसलिए अब हम 2022 के चुनाव में पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से विजयी बनाकर विधायक बनाने का काम करेंगे।

   इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंदर सिंह, सैनिक सभा के विधानसभा अध्यक्ष गंगा राम सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य डा. ब्रह्म स्वरूप सागर, विधानसभा जिला सचिव प्रेम पाल सिंह गुर्जर, गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष झम्मन लाल गुर्जर, प्रताप सिंह गुर्जर,घुंडी सिंह गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, घनश्याम सिंह गुर्जर, तुला राम गुर्जर, डा.भूप राम गुर्जर, रूप लाल गुर्जर, डिल्लीधर गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर राजेंद्र सिंह गुर्जर, प्रेम शंकर गुर्जर, प्यारे लाल गुर्जर, डूंगर सिंह गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर, तेजपाल सिंह गुर्जर, राम सिंह गुर्जर,भारत सिंह गुर्जर, सोमपाल गुर्जर, वीरपाल गुर्जर, देशराज गुर्जर, वीर सिंह गुर्जर, छत्रपाल गुर्जर, पिंटू गुर्जर, प्रधान पप्पू गुर्जर, कोटेदार सोमपाल गुर्जर, पवन सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान लीलाधर गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, रूप सिंह गुर्जर, बाबू सिंह गुर्जर, बेगराज सिंह गुर्जर, ओमकार गुर्जर, छत्रपाल सिंह गुर्जर, करण सिंह गुर्जर दरोगा जी, दौलत सिंह गुर्जर, प्रदीप सिंह गुर्जर, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, मुरारी लाल गुर्जर, देवराज सिंह गुर्जर, छेदा लाल गुर्जर मुखिया, दलपत सिंह गुर्जर, श्रीपाल गुर्जर, वीर सिंह गुर्जर, रमण लाल गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, अर्जुन सिंह गुर्जर, भागीरथ गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर, जगदीश कुमार गुर्जर, शेर सिंह बीडीसी, ओंकार खांडसारी, पूर्व प्रधान टीकाराम गुर्जर, धर्मपाल सिंह गुर्जर, करण सिंह गुर्जर, गुड्डू गुर्जर, ओमपाल गुर्जर, कृष्ण पाल गुर्जर, जमुना प्रसाद गुर्जर, नत्थू लाल गुर्जर, थान सिंह गुर्जर, गजेंद्र सिंह गुर्जर, निहाल सिंह गुर्जर, कृष्ण पाल गुर्जर, अरविंद सिंह गुर्जर, भोपाल सिंह गुर्जर, चंद्रपाल सिंह गुर्जर, ख्याली राम गुर्जर, जोगिंदर सिंह गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, ओंकार सिंह गुर्जर, विधानसभा मिडिया प्रभारी विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना