समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अताउर रहमान द्वारा समाजवादी पार्टी बहेड़ी कार्यालय पर आयोजित कश्यप समाज के सम्मेलन में कश्यप समाज ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प,

 बेताब समाचार एक्स्प्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट

बहेड़ी, समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर कश्यप समाज की एक बड़ी सभा पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी की अध्यक्षता में हुई। जिस के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवचरन कश्यप जी रहे। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट रामेंद्र कश्यप ने किया।




सभा को संबोधित करते हुए श्री अताउर्रहमान जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार ने दलितों पिछड़ों का हमेशा उत्पीड़न किया है। यह भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचकर आरक्षण खत्म करने का बड़ा षड्यंत्र रच रही है। क्योंकि प्राइवेट संस्थाओं में आरक्षण नहीं मिलता है। इसलिए नौजवानों को सरकारी नौकरियां भी नहीं मिलेगी। महंगाई आसमान छू रही है, कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है। आपके ही मल्लाह समाज की बेटी फूलन देवी के साथ घोर अत्याचार हुआ था।उस प्रताड़ित हुई बेटी को समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व देश के रक्षा मंत्री रहे आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने फूलन देवी को देश की सबसे बड़ी संसद में सांसद बनाकर सम्मान देने का काम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ने विशंभर प्रसाद निषाद जी को राष्ट्रीय महासचिव महासचिव व राज्य सभा में सांसद बनाकर भेजा। बहेड़ी विधानसभा में कश्यप समाज के एडवोकेट रामेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव बना कर आपके समाज को सम्मान देने का काम समाजवादी पार्टी ने किया।

  आप सब लोग 2022 के चुनाव में एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें। आप सभी लोगों का समाजवादी पार्टी में भरपूर सम्मान रहेगा।

  मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव चरन कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ी जातियों का हमेशा अपमान हुआ है। बनारस में गुंडों ने मल्लाहों की बहुत सी नावों को तोड़ दिया था। और मल्लाह यूनियन के अध्यक्ष को जेल भिजवा दिया गया था। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ने तुरंत जाकर उन मल्लाहों को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का काम किया। आप हम सब मिलकर बहेड़ी विधानसभा से सबसे मजबूत कद्दावर नेता श्री अताउर्रहमान जी को 2022 के चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाकर विधायक बनाने का काम करें। और आप सब लोगों को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

   पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट रामेंद्र कश्यप ने कहा कि मैं पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी का आभारी हूं जिन्होंने कश्यप समाज को बहेड़ी विधानसभा में मुझ जैसे व्यक्ति को पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव के पद से सम्मानित करवाने का काम किया। एडवोकेट रामेंद्र कश्यप ने पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी से कहा कि मैं आपको आश्वासन दिलाता हूं कि इस बार 2022 के चुनाव में कश्यप समाज का एक-एक वोट आपको दिलाकर बहेड़ी विधानसभा से आपको विधायक बनाने का काम कश्यप समाज करेगा।

   इस मौके पर राष्ट्रीय सदस्य लोहिया वाहिनी द्रोण कश्यप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष आसिफ नेता जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, महासचिव हाशिम अली, कोषाध्यक्ष हरस्वरूप मौर्य, नगर उपाध्यक्ष अखतर हुसैन,एड. राजेश कश्यप, बीडीसी लालता प्रसाद कश्यप, बीडीसी तोताराम कश्यप, बीडीसी रामपाल कश्यप, ताराचंद कश्यप,मिंही लाल कश्यप, पृथ्वीराज कश्यप, अजय पाल कश्यप, लालाराम कश्यप, झम्मन लाल कश्यप, विनोद कश्यप, राम चरण कश्यप, बनवारी लाल कश्यप, राजाराम कश्यप, लालता प्रसाद कश्यप, विधानसभा सचिव प्रेम पाल सिंह गुर्जर,छात्र सभा अध्यक्ष प्रमोद गंगवार,युवजन जिला सचिव सुरेंद्र कुर्मी,युवजन सभा नगर अध्यक्ष इमरान रजा,युवजन सभा महासचिव रिजवान रजा शानू, छात्र सभा सचिव कम्मू मलिक,नसीम मलिक, निर्मल यादव, तेजपाल यादव, असलम भैय्ये, शकील फास्ट, मुशर्रफ अंसारी, शकील कुरैशी,लईक उस्मानी,डा. वकील अहमद, चंदन खां, तीर्थ श्रीवास्तव, नगर मिडिया प्रभारी फरीद अंसारी, विधानसभा मिडिया प्रभारी विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना