आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने टोपी और पटका पहनाकर सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया*

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2021आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों और दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कामों से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बसपा से चौधरी बलराज, भाजपा से सुभाष मग्गो और कांग्रेस से मनीष शौकीन व डॉ. मीता सचदेवा के साथ अन्य सैकड़ों साथी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पंकज गुप्ता और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने टोपी और पटका पहनाकर सभी गणमान्य लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आजादपुर मंडी से आम आदमी पार्टी सदस्य आदिल खान भी मौजूद रहे।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज बहुत ही खुशी का दिन है कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी का परिवार बड़ा हो रहा है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का विकास मॉडल जिस गति से दौड़ रहा है, न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी उसकी चर्चा और तारीफ हो रही है। अरविंद केजरीवाल के कामों और नीतियों से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

आप नेता ने कहा, उसी क्रम में *बसपा से चौधरी बलराज आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। चौधरी साहब गोकुलपुरी विधानसभा के निगम पार्षद और प्रत्याशी रह चुके हैं। वर्तमान में यह ईडीएमसी में सामुदायिक समिति, एससी/एसटी कमेटी, उद्यान विभाग और लाइसेंसिंग के चेयरमैन हैं।* उनके कई अन्य साथी भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

हमारे दूसरे साथी *भाजपा से सुभाष मग्गो हैं। सुभाष जी जनकपुरी विधानसभा से हैं। यह नजफगढ़ जिला के मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।* आज वह अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

हमारे अगले साथी *मटियाला विधानसभा से मनीष शौकीन आज 'आप' परिवार से जुड़ रहे हैं। मनीष जी एक लंबे अरसे से कांग्रेस परिवार में कार्यरत रहे हैं। वह कांग्रेस युवा मोर्चा के नर्तृत्व करते रहे हैं। साथ ही लंबे वक्त से समाजसेवी हैं।* इनके भी कई साथी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इनके अलावा *शालीमार बाग विधानसभा से कांग्रेस की डॉ. मीता सचदेवा 'आप' पार्टी से जुड़ रही हैं। मीता जी दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं और केसरपुर जिला की मीडिया प्रभारी हैं। वह केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का आईटी सेल संभालती हैं। मीता जी कई एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। यह 2006 से एसिड अटैक वीमेन में भी कार्यरत हैं। इसका अलावा यह अन्य कई कामों से जुड़ी हुई हैं जो अपने आप में क़ाबिले-तारीफ है। वह नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट हैं, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है। ये सभी चीज़ें इनकी छवि में चार-चांद लगाती हैं।* 

पंकज गुप्ता ने कहा, मैं इन सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूँ। यह सभी लोग पार्टी को और मजबूत बनाते हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि यह सभी लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर चलकर दिल्ली की जनता की सेवा में एक कमी नहीं रखेंगे और दिल्ली को एक बेहतर राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे।


*आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ लोगों में मुख्य रूप से निम्न लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*


1)  चौधरी ब्रह्म सिंह, जिला महासचिव, बसपा

2)  रणजीत सिंह, अध्यक्ष, आरडब्लूए

3) कौशल कुमार, उपाध्यक्ष, आरडब्लूए

4) राकेश कुमार, समाजसेवी

5) अजय पाल, समाज सेवी 

6) जयवीर सिंह, समाजसेवी

7) ओमप्रकाश, समाजसेवी

8) तनवीर, समाजसेवी

9) महेंद्र सिंह, समाजसेवी

10) कुलदीप कुमार, उपाध्यक्ष, मार्केट एसोसिएशन

11) अरुण खुराना, कार्यकर्ता भाजपा 

12) राजू, कार्यकर्ता भाजपा 

13) राजेश भगत, महासचिव, तिलक नगर जिला 

14) विक्रम शर्मा, कार्यकर्ता भाजपा

15) अशोक मग्गो, कार्यकर्ता भाजपा

16) सचिन कुमार, कार्यकर्ता भाजपा

17) विपिन सहगल, कार्यकर्ता भाजपा

18) मुकेश कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता 

19) संजय कुमार, कार्यकर्ता भाजपा 

20) राजन कुमार कार्यकर्ता भाजपा

21) ओंकार सिंह, कार्यकर्ता भाजपा

22) धर्मेंद्र कांग्रेस,

23) रोहतास

24) दलेल सिंह

25) तिलकराम

26) कृष्ण

27) योगेश 

28) डॉक्टर अनिल 

29) नवीन 

30) ललित

31) नितिन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना