मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी*

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर, 2021मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिसर में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा, ‘‘महात्मा गांधी जी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को सत्य, अहिंसा और नेकी की राह दिखाते हैं। वहीं, ’’शास्त्री जी का सादा जीवन, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं, जबकि जलियावाला बाग कांड हमें याद दिलाता रहता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों से हमें आजादी दिलाई। हमारी सरकार अपने इन महान हस्तियों के बताए हुए रास्ते पर आगे चलने की पूरी कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। इस दौरान विधानसभा परिसर में एक प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत विधायकों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा में सभी ने दिल्ली और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण भी किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की तरफ से लगाई गई यह पेंटिंग स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है। जिसमें जलियावाला बाग कांड के घटनाक्रम को रेखांकित किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और वहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय घाट भी गए और वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा परिसर में मौजूद राष्टपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महात्मा गांधी जी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को सत्य, अहिंसा और नेकी की राह दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म-जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। शास्त्री जी का सादा जीवन, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।"

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है। इन दोनों महान हस्तियों ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया। महात्मा गांधी ने एक तरह से अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और उनकी ईमानदारी बहुत चर्चित है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम लोग इन महान हस्तियों के बताए हुए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ेंगे। हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि उनके बताए रास्ते पर हम आगे चलें। विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में जलियावाला बाग कांड की इतनी खूबसूरत पेंटिंग बनवाई है। आज इस पेंटिंग का भी अनावरण किया। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जलियावाला बाग कांड हमें याद दिलाता रहता है कि किस तरह से हमारे पूर्वजों ने संघर्ष करके और अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों से हम लोगों को आजादी दिलवाई। 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली में देशभक्ति पाठ्यक्रम एक अक्टूबर से आरम्भ हुआ है। विधानसभा ने 2016 में जब परिसर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की प्रतिमा लगाई थी, तभी से यहां देशभक्ति का पाठ्यक्रम शुरू हो गया था।वहीं, मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं कई बार यह कह चुका हूं कि बातचीत बहुत हो चुकी है। अब लोगों को इसका समाधान चाहिए। कितने महीने तक बातचीत चलेगी। किसानों की मांग है कि कृषि संबंधित तीन कानून वापस लिए जाएं। यह तीन कानून वापस क्यों नहीं हो रहे हैं? किसान एमएसपी को लागू करने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार को एमएसपी लागू कर देनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश