संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के हेतु गोमिया- विष्णुगढ़ रोड के गझंडी में अखिल भारतीय किसान सभा के नेता मौजी लाल महतो की अध्यक्षता में सभा का आयोजन


27 सितंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के हेतु गोमिया- विष्णुगढ़ रोड के गझंडी में अखिल भारतीय किसान सभा के नेता मौजी लाल महतो की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। वर्षा के बाद भी कर्रीखुर्द,कुर्कनालो,गझंडी के किसानों ने सभा में भाग लिया।

     आम सभा के मुख्य वक्ता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्य समिति के सदस्य इफ्तेखार महमूद ने कहा कि जिन तीन कानूनों को खत्म करने की मांग को लेकर देशभर के किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, यदि केंद्र सरकार उन कानूनों को बनाए रखने में सफल हो जाती है तो अल्पआय वाले लोगों के लिए खाद्यान्न दुर्लभ हो जाएगा और तब सभी के लिए भोजन का लक्ष्य विफल हो जाएगा। श्री महमूद ने कहा कि केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 के द्वारा चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्यान्नों को आवश्यक वस्तु की सूची से बाहर कर दिया है और इन खाद्यान्नों का असीमित भंडारण की छूट दे दी गई है। इस काले कानून से चावल गेहूं जैसे रोज उपयोग के खाद्यान्न भी अल्प आय वाले लोगों के लिए दुर्लभ हो जाएगा और तब देश में सोमालिया, रवांडा जैसी भुखमरी उत्पन्न होने की सम्भावना हो जायेंगी। उन्होंने  खेती और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिए भारत बंद को सफल बनाने का लोगों से अपील किया।

      सभा में अखिल भारतीय किसान सभा के देवानंद प्रजापति, आदिवासी महासभा के सोमर मांझी एवं देवी राम मांझी के अलावा बद्री मुंडा, वीरेंद्र महतो, महेंद्र महतो, रमिया देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

     फोटो:- सभा को संबोधित करते हुए इफ्तेखार महमूद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया