सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने बसपा छोड़कर सपा में आए मंडलीय कोऑर्डिनेटर महेश पटेल को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट
महेश पटेल के पहली बार सपा कार्यालय पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जगदेव सिंह जग्गा ने।
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के मण्डलीय कोआर्डिनेटर महेश पटेल का आज प्रथम बार जिला सपा कार्यालय पहुंचने पर फूल-माला पहना कर स्वागत किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के मण्डलीय कोआर्डिनेटर एवं कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश पटेल बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज जी की मौजूदगी में बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे।
महेश पटेल के पहली बार सपा जिला कार्यालय पर पहुंचने पर आज उनका फूल-माला पहना कर स्वागत किया गया, इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि श्री पटेल के सपा में आने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, डा. राममूर्ति गंगवार, काशीराम सरोज, नगराध्यक्ष संदीप सक्सेना, शरद जायसवाल, अकबर अहमद अंसारी, अदील अहमद मलिक, मंजीत सिंह गिल सहित काफी संख्या में सपा नेता मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952