किसान की बेटी होते हुए भी मैं भाजपा में रहकर किसानों की मदद नहीं कर पा रही थी- गुरजीत कौर बाठ*

 *प्रेस विज्ञप्ति*नई दिल्ली, 24 सितंबर, 2021आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों और दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कामों से प्रभावित होकर लगातार अलग-अलग पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा से निगम पार्षदा गुरजीत कौर बाठ और उनके पति कुलवंत सिंह बाठ के साथ उनके कई भाजपा साथी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पंकज गुप्ता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने टोपी और पटका पहनाकर सभी गणमान्य लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आजादपुर मंडी से आम आदमी पार्टी सदस्य आदिल खान भी मौजूद रहे।



आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आज आम आदमी पार्टी के परिवार में कुछ नए लोग शामिल हो रहे हैं। बहुत खुशी महसूस होती है जब अलग-अलग पार्टियों से लोग आम आदमी पार्टी के विकास मॉडल और जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में लगातार ऐतिहासिक बदलाव कर रही है, उससे प्रभावित होकर उनमें 'आप' सरकार का हिस्सा बनने की इच्छा जागती है। उसी क्रम में आज भाजपा से भजनपुरा वार्ड 44ई की निगम पार्षदा गुरजीत कौर बाठ और उनके पति कुलवंत सिंह बाठ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। गुरजीत कौर जी भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। यह स्थायी समिति पूर्वी दिल्ली नगर निगम की दो बार उपाध्यक्ष और सदस्य भी रह चुकी हैं। गुरजीत जी महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं, चौधरी रामफल मेमोरियल शिक्षा समिति भजनपुरा और नवभारत आदर्श शिक्षा समिति खजूरी खास की सदस्य हैं। और अब उन्होंने भाजपा को छोड़ अरविंद केजरीवाल के परिवार का सदस्य बनने का निर्णय लिया है। उनके पति कुलवंत सिंह बाठ भाजपा दिल्ली प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य हैं, भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के पूर्व महामंत्री हैं और भाजपा दिल्ली प्रदेश के संयोजक भी रहे हैं। अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहने के साथ इन्होंने भाजपा में कई अन्य पदभार भी संभाला है। बड़ी ही खुशी की बात है कि भाजपा से इनके कई अन्य साथी भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी सरकार में सभी का हार्दिक स्वागत है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने का कारण बताते हुए गुरजीत कौर बाठ ने कहा,   काफी समय से मेरे मन में खेद था कि मैं किसान की बेटी होते हुए भी किसानों की मदद नहीं कर पा रही हूँ। मेरे किसान भाइयों को बहुत परेशानी हुई है लेकिन भाजपा को उनकी एक नहीं पड़ी है। मैं पंजाब की बेटी हूँ, मेरे पिता एक किसान हैं लेकिन भाजपा में रहते हुए मुझे किसानों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। जो कि मेरे लिए बहुत दुखदायी है और उससे भी दुखदायी यह है कि मैं उनकी मदद नहीं कर पा रही हूँ। लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतियों और उनके द्वारा किए जा रहे कामों से मैं बेहद प्रभावित हुई। मुझे महसूस हुआ कि इस पार्टी में रहकर मैं न सिर्फ दिल्ली की जनता की बल्कि किसानों की भी खुलकर मदद कर पाऊंगी।

गुरजीत कौर की बात को आगे बढ़ते हुए कुलवंत सिंह बाठ ने कहा, जैसा कि गुरजीत जी ने कहा कि भाजपा में रहकर चाहते हुए भी हम किसानों की कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। भाजपा ने जो 3 काले कानून लगाए हैं उनकी वजह से पिछले 1 साल से किसान धरने पर है और तमाम तकलीफें उठा रहे हैं। लेकिन भाजपा को देश के अन्नदाता की परवाह ही नहीं है। हमने कई बार चाहा कि किसानों की बात मान ली जाए। इसको लेकर मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से बात की। मेरे व्हाट्सएप पर अभी भी मैसेज पड़े हुए हैं। अपने प्रदेश के नेताओं से बात की लेकिन भाजपा अपने काले कानून वापस ही नहीं लेना चाहती है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार है जो लगातार किसानों के साथ खड़ी रही है। अरविंद केजरीवाल की जनकल्याणकारी कार्यों को दखते हुए मैं आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ।

*आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ लोगों में मुख्य रूप से निम्न लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*

1) प्रदीप सिंह, सचिव, दिल्ली टैक्सी कोऑपरेटिव सोसाइटी

2) निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष, दिल्ली टैक्सी कोऑपरेटिव सोसाइटी

3) चरणजीत सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा कमेटी, राजेंद्र नगर

4) अवतार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता

5) प्रतिपाल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता

6)  फुम्मन सिंह, भाजपा कार्यकर्ता

7) विजय सिंह, भाजपा कार्यकर्ता

8) प्रदीप कुमार, भाजपा कार्यकर्ता

9) जिंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता

10) कुलबीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल