सपा के पूर्व मंत्री अताउर रहमान का गांव नौला में सरदार जरनैल सिंह खैरा के निवास पर किया जोरदार स्वागत।

सपा के पूर्व मंत्री अताउर रहमान का गांव नौला में सरदार जरनैल सिंह खैरा के निवास पर किया जोरदार स्वागत।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की  रिपोर्ट
बहेड़ी, के गांव नौला में स.जरमल सिंह खैरा ने समाज वादी पार्टी के पूर्व मंत्री अताउर्रहमान को अपने निवास पर आमंत्रित कर भव्य स्वागत किया।और गांव नौला, रतनगढ़, हथमना, उत्तम नगर के तमाम लोगों ने भाजपा को छोड़कर समाज वादी पार्टी का दामन थामा।
   इस मौके पर पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है किसान अपनी बात कहना चाहता है लेकिन यह भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है किसानों को लाठियां मारी जा रही है।किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है।पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों के तेल तथा हर वस्तु पर मंहगाई बढ़ गई हैं।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं।



विकास के नाम पर यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। 2012 में सपा की सरकार थी हमनें बहेड़ी में रोड़वेज, बहेड़ी बरेली फोरलेन, मेघाफूड प्लांट, शेरगढ़, शीशगढ़, रिछा जहानाबाद रोड चौड़ीकरण करके बनवाये।फरीदपुर में पावर हाउस व हास्पिटल बनवाया, गांव रुड़की में आई.टी. आई.कालेज वनवाया। मैंने अपने पांच साल के विधायकी कार्यकाल में जितने भी विकास के कार्य किये उन कार्यो का यह भाजपा के लोग अपने नाम का बोर्ड लगा कर फीते काटने का काम कर रहे हैं। अब जनता समझ गई है कि उत्तर प्रदेश का विकास केवल पूर्व मुख्यमंत्री
 अखिलेश यादव 
 ही कर सकते हैं इस लिए अब 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जनता समाज वादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। पूर्व मंत्री ने कहा सपा की सरकार में प्रदेश का चौमुखी विकास होगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलेगा, महिलाओं की सुरक्षा के साथ उनको सम्मान मिलेगा, प्रदेश में छात्रों की बेहतर शिक्षा के प्रबंध कर शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए सपा सरकार उचित प्रबंध करेगी, प्रदेश में कानून का राज होगा हर पीड़ित को तत्काल न्याय मिलेगा, ऐसी व्यवस्था सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा की जाएगी।
  गांव नौला के प्रधान स.गुरवचन सिंह, स.सतनाम सिंह विर्क ने अताउर्रहमान पूर्व मंत्री का फूलमाला व शाल ओड़ाकर स्वागत किया।
  प्रधान स.गुरवचन सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में हम सब एक जुट होकर पूर्व मंत्री  अताउर्रहमान को बहेड़ी का विधायक बनाने का काम करेंगे।यह एक ऐसे निष्पक्ष नेता हैं जो बिना किसी भेदभाव के विकास का काम करते हैं और किया है।
  स.जरमल सिंह खैरा ने कहा कि गांव नौला के तमाम सिक्ख समाज के लोग 2022 के चुनाव में भारी मतों से  अताउर्रहमान को विजयी बनाने का काम करेंगे।स.जरमल सिंह ने आये हुए सभी लोगों का जलपान करवा कर धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
  स. इंद्रजीत सिंह रंधावा, स.नरेंद्र सिंह विर्क ,स. अवतार सिंह रंधावा, स. प्रीतम सिंह संधू , स.अजीत सिंह लाडी , स. अमरिंदर सिंह, स. बलकार सिंह संधू ,चौधरी यशपाल सिंह आदि ने श्री अताउर्रहमान जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
  भाजपा को छोड़कर गांव नौला से सरदार गुरविंदर सिंह विर्क, स. हरभजन सिंह विर्क, स.शेर सिंह विर्क, स.अमृतपाल सिंह विर्क, स.दिलबाग सिंह विर्क ,स.दीदार सिंह विर्क, स. जगराज सिंह विर्क. स. बलविंदर सिंह संधू , स.बाज सिंह संधू , स.जसवीर सिंह संधू , स.रणजीत सिंह संधू ,स. मलकीत सिंह संधू , स.दर्शन सिंह संधू , स.गुरमीत सिंह संधू , स. जोगिंदर सिंह संधू ,स. गुरसेवक सिंह संधू ,स. दिलबाग सिंह ,स. सुखचैन सिंह संधू , स.निशान सिंह संधू , स.एड.बलदेव सिंह, स.लखबीर सिंह संधू ,स. बलविंदर सिंह संधू , स.गुरजीत सिंह रंधावा, स. गुरुदेव सिंह सोहल, स.ईकबीर सिंह हंजरा ,स. जगरूप सिंह विर्क बगिया फार्म, स.भाग सिंह विर्क बगिया फार्म,स.अवतार सिंह विर्क, स.डा.मनोहर सिंह विर्क, स.अवतार सिंह रंधावा, स.तारा सिंह वाहला, स.गुरदीप सिंह ,स. जगदीश सिंह ,ठा.भूप सिंह, भोले राम दिवाकर, विजय प्रकाश जाटव, ओम प्रकाश जाटव आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण ग्रहण की।
   इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौ.विजेंदर सिंह, प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख चौ.अनीत पाल सिंह, चौ.सुरेंद्र सिंह नेता जी,पं.जगदीश शर्मा,चौ.अमित सिंह, चौ.पुष्पेन्द्र सिंह, चौ.धानेश सिंह, चौ.ओमवीर सिंह राठी,महाराज सिंह, हरवीर सिंह, मनोज शर्मा, लाला राम, रामप्रसाद गुर्जर,राजू मौर्या,मिडिया प्रभारी विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना