27 सितंबर 2021 तीनो काले कृषि कानूनों के विरुद्ध संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का पूरे भारत में जोरदार असर हुआ है

        आज भारत बंद ,दिल्ली  व भारत की कुछ झलकियां

        आज भारतीय  कम्यूनिस्ट पार्टी की उतरी पूर्वी दिल्ली जिला के सीमापुरी जैन मंदिर  में जुलूस निकाल कर कुछ समय रोड को जाम लगाए जुलूस पूरे इलाके में गली गली में गया और फिर रोड को कुछ समय जाम भी किया । इसका नेतृत्व कॉमरेड अवसार अहमद , जिला सचिव,उतरी पूर्वी दिल्ली जिला सीपीआई ,राज कुमार,सह सचिव, आर .पी .अतरी, पुतु लाल, कलीमुद्दीन,साजिद इदरीशी आदि ने किया।

      इसी तरह पश्चिमी दिल्ली जिला भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी  के कर्मपूरा जिला कार्यालय के पास भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन को कॉमरेड शंकर लाल,जिला सचिव ,सीपीआई पश्चिमी दिल्ली आदि ने संबोधित किया।



इसी तरह उतरी दिल्ली जिला के घंटा घर चौक पर एक विरोध प्रदर्शन किया गया । इस विरोध प्रदर्शन को कॉमरेड विवेक श्रीवास्तव,जिला सचिव,संजीव कुमार राणा,सह सचिव ,जय प्रताप ,राम कुमार आदि ने संबोधित किया।

        इसी तरह दक्षिणी दिल्ली जिला के तुगलकाबाद भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ब्रांच के कॉमरेड विक्की शुक्ला व अन्य साथियों ने संबोधित किया ।


                                                 बबन कुमार सिंह

                                                   कार्यालय सचिव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*