राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश में 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी - कमलेश यादव

 राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की एक बैठक  प्रेस कार्यालय चंदू नगर  दिल्ली में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह भूचाल ने की। इस मौके पर पार्टी की ओर से यह ऐलान किया गया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वर्तमान परिवेश में मजदूरों के लिए बड़ा संकट काल का समय है  जहां एक ओर बढ़ती महंगाई ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है वही  Chowk पर खड़ी लेवर  काम ना मिलने की वजह से खाली हाथ वापस लौट रही है  मजदूर के घर में चूल्हा  ठंडा पड़ा है  और सरकार  निजीकरण करने में लगी हुई है  जिस देश का उस मजदूर  बदहाल होगा  वह देश  कैसे आगे तरक्की कर पाएगा।


राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रणबीर सिंह तोमर राष्ट्रीय प्रचार सचिव, आशीष कुमार राष्ट्रीय महासचिव, किरण चौधरी राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, कमलेश यादव उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, भंवर सिंह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भ्रष्टाचार निरोधक सैल, नेत्रपाल सिंह संगठन सचिव, नीशू यादव राष्ट्रीय उपसचिव आदि मौजूद रहे। बढ़ती महंगाई, डीजल ,पेट्रोल और सीएनजी गैस के बढते  दाम इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता में मचती त्राहि-त्राहि पर राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई ने मजदूरों का जीना दूभर कर दिया है। आज मजदूर के पास ना काम है और ना दो वक्त की रोटी, उसको बच्चों की परवरिश करने में भी मुश्किलें आ रही है। जिस देश का मजदूर परेशान हो, वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने ऐलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से लखनऊ कार्यालय में संपर्क कर अपनेे अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए संपर्क करने को कहा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*