सरधना में तीन मकानों की छत गिरी, बाल बाल बचे

 मेरठ। बारिश गरीब की छत पर आफत बनकर बरस रही है। सरधना के मोहल्ला भाटवाड़ा में दो लोगों के मकान की छत भरभराकर गिर गई। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। भारी नुकसान दोनों मकानों में हुआ। इसके अलावा सुबह नवाबगढ़ी में एक मकान की छत व दीवार गिर गई। यहां भी भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही की कोई मलबे की चपेट में नहीं आया। लोग मलबे में दबे सामान को निकालने में जुटे हुए थे।


पहली घटना देर रात मोहल्ला भाटवाड़ा में हुई। यहां मामचंद पुत्र तौखीराम और महेश पुत्र जनेश्वर का मकान है। मकान का काफी हिस्सा कच्चा है। शनिवार को दिन में हुई बारिश के बाद देर रात दोनों के मकान भरभराकर गिर गए। घटना से कुछ देर पहले ही परिवार के सदस्य बाहर निकल गए थे। यदि अंदर होते तो बड़े हादसे का शिकार हो जाते। छत और दीवार के मलबे में दबकर दोनों के मकान में भारी नुकसान हुआ। काफी कीमती सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। छत गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मशक्कत कर मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। दूसरी घटना सुबह नवाबगढ़ी गांव में हुई। यहां अरशद पुत्र निजामुद्दीन का परिवार रहता है। निजामुद्दीन ने मकान में ही पावरलूम मशीन लगा रखी है। सुबह तेज धूप निकली तो अचानक अरशद के मकान की छत गिर गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर थे जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। छत के मलबे में पावरलूम मशीनें और अन्य कीमती सामान दब गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया