कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन का आयोजन किया।

 कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन का आयोजन किया।

मेरठ/सरधना

कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन का आयोजन किया बता दें कि 9 अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक दिन गांधी जी के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोड़ो की तरह भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन किया भाजपा की केंद्र राज्य सरकार द्वारा देश प्रदेश लगातार बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था किसानों के मुद्दे को लेकर सरधना तहसील में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन का आयोजन किया।राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस भारत छोड़ों आंदोलन की 79वीं बरसी पर 9 एवं 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद किया। यह कार्यक्रम सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुआ। सरधना विधानसभा में आंदोलन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार रोजगार देने के मामले में देश के दूसरे राज्यों से 27वें नंबर पर जा पहुंची है। 


खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार आरएसएस के इशारे पर विभागों में नियुक्तियां कर रही है। जिला सचिव आतिफ मंसूरी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा की नीतियों से जनमानस दुखी है । धर्म व जाति के नाम पर राजनीति से जनता की पीड़ा शांत नहीं हो सकती वर्तमान प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षक नहीं हो सकती। शहर की शांति व्यवस्था को कुछ तत्व भंग करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। अवाम धर्मनिरपेक्ष दलों का साथ दें। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की महंगाई चरम पर है, इसको काबू में करने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है।।अपनी शक्ति दिखा कर भाजपा को सत्ता से हटाएं। धर्म व जाति की राजनीति को विकास की राजनीति से जवाब दिया जाए। जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है, इसलिए वोट की ताकत से पुराने दिन वापस लाने हैं, जब महंगाई का इतना कहर नहीं था। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अजीत सिंह दौला जिलाध्यक्ष अवनीश काजला जिला सचिव आतिफ मंसूरी जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा जिला महासचिव तरुण शर्मा सरधना नगर अध्यक्ष इकरामुद्दीन आमिर सलमानी युसूफ अंसारी मोहम्मद दानिश अंसारी वसी अहमद खातिब रिजवी जुबेर मवाना आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना