सरधना थाना क्षेत्र के छबड़िया गांव के बीच से निकल रहे रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी

 मेरठ। जिले के सरधना थाना क्षेत्र के छबड़िया गांव के बीच से निकल रहे रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरके उसे मोर्चरी भेज दिया है।


मृतक युवक की आयु करीब 30 साल बताई जा रही है।  आज युबह गांव छबड़ियां के बीच से निकल रहे रजवाहे में ग्रामीणों ने एक शव को पड़ा देखा। शव रजवाहे के किनारे में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना सरधना पुलिस केा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह से फूल गया था। चेहरा भी फूला होने के कारण वह पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों से और आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सप्ताह भर पहले इसी थाना क्षेत्र में दो युवतियों के शव भी नाले में पड़े मिले थे। जिनकी हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोल दिया था कल जुल्हेडा रोड पर मोहल्ला बूढ़ा बाबू के एक युवक का शव मिला था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल