लूट के मामले में आर्मी के जवान को भेजा गया जेल,होगा कोर्ट मार्शल

 लूट के मामले में आर्मी के जवान को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आर्मी अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है।उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिलाओं से लूट के मामले में आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आर्मी अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। सेना के अधिकारियों ने भी रिपोर्ट मांगी है। दोनों रेसलर हैं और नेशनल अवार्ड भी ला चुके हैं।
पिछले महीने 24 जुलाई को सदर बाजार स्थित वेस्ट एंड रोड पर युवती से चेन लूट की वारदात हुई थी। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो मामला खुला। आरोपी सैन्यकर्मी आकाश सरधना और दूसरा आरोपी सनी छुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी सनी वारदात के बाद जम्मू कश्मीर स्थित यूनिट में ड्यूटी पर पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों की यूनिट के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चिट्ठी भी भेजी है। दोनों का कोर्ट मार्शल भी  होगा।

पुलिस का दावा है कि 11 जुलाई को सूरजकुंड पर महिला से चेन लूट की वारदात भी आरोपियों ने कबूल कर ली है। दोनों आरोपियों ने शहर में कितनी लूट की है, इसकी पुलिस अभी छानबीन कर रही है। छुट्टी पर आने के बाद दोनों सैन्यकर्मी बुलेट पर सवार होकर लूट की वारदात करते थे।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने दो लूट की वारदात करना स्वीकारा है। पुलिस दोनों के मोबाइल की सीडीआर भी निकालेगी। शहर में अन्य जहां पर लूट की वारदात हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने यहां पर हुई लूट की जानकारी में अपडेट लें और एसपी देहात व एसपी सिटी को बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना