6 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में मयूर विहार फेस वन के थाने पर भारतीय महिला फेडरेशन ने किया प्रदर्शन

 11 अगस्त 2021 को 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुई  दुष्कर्म की घटना के विरोध में मयूर विहार फेस 1 के थाने पर भारतीय महिला फेडरेशन , पूर्वी दिल्ली जिला परिषद NFIW, AIYF  के साथियों व  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूर्वी जिला के सचिव डॉ केहर सिंह के नेतृत्व मैं विरोध में विशाल  प्रदर्शन किया गया, जिसमें महिला फेडरेशन की पूर्वी दिल्ली की जिला सचिव कॉमरेड  प्रिया डे,   पूनम, उपाध्यक्ष, राधा और जिला परिषद की अन्य सदस्य साथियों के साथ सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए SHO को ज्ञापन सौंपा और मांग की दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। सभी साथियों दिल्ली पुलिस ,भारत सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 





NFIW पूर्वी दिल्ली जिला व सीपीआई पूर्वी दिल्ली के साथी पीड़ित बच्ची के घर गए और उनके परिवार के सदस्यों के साथ NFIW की महिलाए व मयूर विहार फेज 1 की महिलाओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। पीड़ित परिवार पर पुलिस के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था की केस वापिस ले लो। विशाल प्रदर्शन के दौरान एस. एच.ओ. बाहर आकर सभी प्रदर्शनकारियो को कहा की अभी हम एक को पकड़कर थाने में रखे हुए है बाकी इंक्वायरी करवा रहे है ।


                                                     कार्यालय सचिव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया