श्रीमती प्रियंका गांधी ने मुद्दा कानूनी तौर पर गंभीर उठाया है, यदि यह मुद्दा बरकरार रहा तो उम्मीद है, न्यायालय से अनीता को न्याय भी मिलेगा?



"बेताब समाचार एक्सप्रेस" के लिए  यूपी प्रभारी मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट

देश के राजनीतिक पंडित, देश का प्रमुख मीडिया, और भाजपा अभी प्रियंका गांधी की गंभीरता को हल्के में ले रहे हैं?


प्रियंका गांधी तो उत्तर प्रदेश से सांसद भी नहीं है, इसके बावजूद वह निरंतर उत्तर प्रदेश आती जाती रहती हैं, कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता के कारण कांग्रेस जन उत्साहित नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय   महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन ही 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना विजन बता दिया, की कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भा ज पा सरकार के खिलाफ किन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी !

प्रियंका गांधी के दौरे की खास बात यह रही कि वह लखीमपुर खीरी जाकर उस महिला से मिली जिसके साथ पंचायत चुनाव के दरमियान बदसलूकी हुई थी, खास बात यह है, कि अनीता यादव समाजवादी पार्टी की नेता और प्रत्याशी थी। बावजूद इसके भी कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी उससे जाकर मिली और अपना दुख प्रकट किया बल्कि यह भी कहा कि कांग्रेस अनीता को न्याय दिलवाए गी ! गत दिनों जिला पंचायत और ब्लॉक पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में जो कुछ भी धांधली हुई या अप्रिय घटनाएं घटी उसके खिलाफ पहली बार विपक्ष के किसी नेता ने दमदार तरीके से मोर्चा खोला और अन्याय के खिलाफ जबरदस्त आवाज भी उठाई, प्रियंका गांधी की आवाज को सत्ता पक्ष भाजपा भले ही एक बार गंभीरता से ना ले लेकिन श्रीमती प्रियंका गांधी ने मुद्दा कानूनी तौर पर गंभीर उठाया है, और यदि यह मुद्दा बरकरार रहा तो न्यायालय से उम्मीद है, की अनीता को न्याय भी मिलेगा ?

8

यदि प्रियंका गांधी अपने बयान और मुद्दे पर कायम रही तो जहां-जहां पंचायत चुनाव में धांधली हुई है। वहां- वहां भा जा पा की जीत पर संकट भी आ सकता है ?

अक्सर देखा गया है, कि विपक्ष के नेता बयान देकर भूल जाते हैं, और जनता भी भूल जाती है, और समस्या यथावत बनी रहती है ! क्योंकि उत्तर प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं, इसलिए विपक्ष के नेता बचकर निकलेंगे नहीं बल्कि इस मुद्दे को गरमा कर रखेंगे, ऐसी संभावना प्रियंका गांधी के बयानों से स्पष्ट झलक रही है। क्योंकि प्रियंका गांधी ने अपने तीन दिवसीय दौरे को प्रारंभ करने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित की उसके बाद प्रियंका गांधी, गांधी प्रतिमा के नीचे उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठ गई, इससे स्पष्ट होता है, कि श्रीमती प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश और वहां की जनता के लिए कितनी गंभीर हैं !

हालांकि देश के राजनीतिक पंडित देश का प्रमुख मीडिया और भाजपा अभी प्रियंका गांधी की गंभीरता को हल्के में ले रहे हैं, बोल रहे हैं, कि प्रियंका गांधी तीन दिन के लिए आई थी और तीन दिन बाद वह दिल्ली जाकर बैठ जाएंगी, फिर वापस कब आएंगी, इसका पता नहीं है ! राजनीतिक पंडितों और मीडिया की बात सही भी है, मगर यह बात भी सही है, की प्रियंका गांधी राष्ट्रीय नेता हैं, और रणनीति केंद्रीय मुख्यालय पर जाकर भी बनाई जाती हैं !

प्रत्येक दल के राष्ट्रीय नेता रणनीति के तहत किसी भी प्रदेश के दौरे बनाते हैं, नेताओं को कब कहां जाना है, और किस मुद्दे पर क्या बात उठानी है, यह केंद्रीय मुख्यालय पर बैठकर ही सारे दल तय करते हैं। यदि प्रियंका गांधी भी ऐसा करती हैं, तो इसमें बुराई क्या है ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गत दिनों एक दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए थे, और अपनी घोषणा करके वापस दिल्ली चले गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो उत्तर प्रदेश से ही सांसद भी हैं। जबकि प्रियंका गांधी तो उत्तर प्रदेश से सांसद भी नहीं है, इसके बाद भी वह निरंतर उत्तर प्रदेश आती-जाती रहती हैं !

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता के कारण कांग्रेस जन उत्साहित नजर आ रहे हैं ! लखीमपुर खीरी में कांग्रेस के उत्साह का नजारा स्पष्ट रूप से देखा गया यह नजारा इसलिए भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि कुछ समय पहले ही जितिन प्रसाद कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, लखीमपुर खीरी जितिन प्रसाद की कर्मभूमि भी रही है ! और यहां प्रियंका गांधी का जबरदस्त स्वागत भी हुआ, जो कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में बढ़ते जनाधार और प्रियंका गांधी में जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना