sardhana ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा नेता संगीत सोम की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

 मेरठ। बीजेपी ने आज अपनी ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में सबसे चौकाने वाला नाम भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम  का है। जिन्हें बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी बनाया। भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के तहत संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम को सरधना से ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है।


इसी तरह खरखोदा से पुनीत त्यागी ,दौराला से शर्मिष्ठा देवी ,परीक्षितगढ़ से ब्रह्म सिंह ,मेरठ से कपिल कुमार, मवाना से गीता पायल, रजपुरा से पूनम चौहान, रोहटा से रेखा, सरूरपुर से राजेंद्र सिंह और हस्तिनापुर से नितिन पोसवाल को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसमें सबसे चर्चित नाम संगीत सोम की पत्नी का है। उनकी पत्नी जो बीडीसी का भी चुनाव निर्विरोध जीती थी और अब ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल