चेयर पर्सन ने चलाया पौधरोपण अभियान





सरधना। रविवार को वृक्षारोपण जन आंदोलन 2021 को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में चिन्हित स्थलों पर पौधारोपण कराया गया। जिसमें जन सामान्य लोगों ने व साथ ही नगर पालिका के सदस्य गण नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व्यापार संघ सदस्यों द्वारा वृक्ष रोपित कर अपनी सहभागिता की गई। 
इस मौके पर सरधना चेयरपर्सन श्रीमती सबीला बेगम द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऑक्सिजन के लिए जो मुल्क में हालात पैदा हुए अब पेड़ों के वजूद और उनका महत्व सब को समझ में आ गया है। इस बार नगर पालिका बड़े स्तर पर पौधारोपण करेगी। व उनके संरक्षण के लिए ट्री गार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका ने सरधना ने कोविड काल में लोगो को जिस मेहनत से यही से ऑक्सिजन पहुंचाई ये पूरा सरधना नगर जानता है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, नगर पालिका सदस्य गण, जनप्रतिनिधि एवं व्यापार संघ सदस्य मौजूद रहे। जिसमें पंकज डाली सभासद, वीरेंद्र चौधरी, महिपाल वाल्मीकि, राजकुमार मनोनीत सदस्य, विनोद जैन, सुभाष वेद प्रकाश, संजीव पवार सभासद व मनोज कुमार लिपिक, नगर पालिका परिषद सरधना समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना