स्वर्गीय विधायक केसर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की



 स्वर्गीय विधायक केसर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनके निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से स्टाफ रिपोर्टर अनीता की रिपोर्ट।


बरेली 6 जून, बरेली की 121 विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज से भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार कि कुछ समय पहले कोरोना से मृत्यु हो गई थी।

आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केसर सिंह के बरेली स्थित निवास स्थान पर स्वर्गीय विधायक केसर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह स्वर्गीय विधायक केसर सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढ़ढास बंधाते हुए कहा ईश्वर आपको इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। हम स्वर्गीय विधायक केसर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय विधायक केसर सिंह गंगवार के पुत्र विशाल गंगवार को सत्यावना देते हुए कहा कि इस गहरे दुख की घड़ी में हम आपके परिवार के साथ खड़े हैं इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ विभिन्न राजनीतिक असामाजिक विषय पर सार्थक चर्चा भी हुई इस चर्चा के दौरान स्वर्गीय भाजपा विधायक केसर सिंह के परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल