सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विश्वास पर दिन प्रतिदिन खरे उतरते नजर आ रहे हैं, जिला अध्यक्ष पीलीभीत जगदेव सिंह जग्गा।

 सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विश्वास पर दिन प्रतिदिन खरे उतरते नजर आ रहे हैं, जिला अध्यक्ष पीलीभीत जगदेव सिंह जग्गा।




 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।

विधानसभा वार जिला उपाध्यक्षों को जिम्मेदारियां दे कर बनाया गया विधानसभा प्रभारी।

सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित होकर सक्रिय रुप से कार्य करने के दिए निर्देश।

पीलीभीत, समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन जिला महासचिव युसूफ कादरी ने किया। आज की बैठक में सबसे पहले कोरोना काल में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, उनकी बेटी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैया आरिफ, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना,जिला सचिव अयूब खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रफीक मुनीम जी की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन धारण कर पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा द्वारा मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए विधानसभा वार छे उपाध्यक्षों  को जिम्मेदारियां दी गई। शहर विधानसभा क्षेत्र में बालक राम सागर व रूपराम कश्यप, बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में राम बहादुर यादव, पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर अशोक सिंह, व बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र मिश्रा कट्टर व श्याम शरण गंगवार आदि को चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी बनाकर जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गा ने यह संकेत दे दिया की जिला पीलीभीत की चारों सीटों पर अब सपा के विधायक चुनकर लाना है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बनाने के बाद जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सपा के बनाने की रणनीति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मंथन के उपरांत सपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित होकर सक्रिय रुप से कार्य करेगा वही अब अपने पदों पर रहेगा उन्होंने कहा फर्जी आंकड़े नहीं चलेंगे, हमें हर जिम्मेदार से पार्टी के हित में काम लेना है। और जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में काम करेगा, उसकी प्रगति रिपोर्ट हर हाल में पार्टी कार्यालय उपस्थित होकर देना होगी। यहां यह बताना जरूरी है। के जिला पीलीभीत के जिला अध्यक्ष और महासचिव का चयन सपा सुप्रीमो द्वारा सबसे आखिर में किया गया था, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिस विश्वास के साथ जगदेव सिंह जग्गा को जिला अध्यक्ष बनाकर जिले के दिग्गजों को हैरान कर दिया था। आज जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के तेवर देखकर ऐसा लग रहा था। जैसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पीलीभीत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। जो सपा सुप्रीमो की कसौटी पर दिन प्रतिदिन खरे उतरते नजर आ रहे हैं। आज की बैठक में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, अरुण वर्मा, गयासुद्दीन मंसूरी, मोहम्मद हनीफ सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना