कासगंज के अमांपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

 कासगंज के अमांपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।


विधायक की सोमवार सुबह तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हेंं एटा के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । विधायक के निधन की सूचना पर परिवार के लोग बेहद मायूस हैं, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।  देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी से सबसे पहले विधायक चुने गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है।

कासगंज जिले के अमांपुर के भाजपा के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय देवेंद्र प्रताप सिंह की तबीयत आज अचानक खराब हो गई थी। उन्हेंं तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक गांव हाजीपुर में ही उस समय घर पर मौजूद थे।वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और कुर्सी पर बैठ गए। परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। उन्हेंं तत्काल एटा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह राज की तरह तैयार होकर क्षेत्र की जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रहे थे और अचानक ही सीने में तेज दर्द उठा। बाद में पता चला कि उनको हार्ट अटैक हो गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल