कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विश्वास पर खरे उतर रहे हैं जिला अध्यक्ष अशफाक सक़लैनी




 कांग्रेस पार्टी का तेजी से बड़ा रहे हैं जनाधार जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सक़लैनी


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिएबरेली से मुस्तकीम मंसूरी की खास रिपोर्ट


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विश्वास पर खरे उतर रहे हैं जिला अध्यक्ष अशफाक सक़लैनी


अखिलेश और माया से निराश होकर सपा बसपा छोड़ कांग्रेस का दामन पकड़ रहे हैं तेजी से


मिशन 2022 की तैयारियों में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में


सैकड़ो लोग सपा और बसपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस में आस्था व्यक्त कर रहे हैं।


आज दिनांक 30/5/2021 को जिला कांग्रेस पार्टी कार्यलय पर जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी के नेतृत्व में ,सपा और बसपा पार्टी को छोड़ कर तमाम लोगो ने  कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा,।

पार्टी में सपा और बसपा के नेताओं को  शामिल  करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र पार्टी है देश मे, जो गरीबो और मजलूमो के दर्द को समझती है,कांग्रेस पार्टी की सरकार  जब प्रदेश और देश मे थी तो उस समय हर वर्ग जैसे किसान, शिक्षक जगत, स्वस्थ जगत, सरकारी कर्मचारी,और मजदूरी करने वाले लोग भी दो जून की रोटी  बड़े आराम से खा लेते थे ,लेकिन जबसे बी जे पी सरकार सत्ता में काबिज हुई है हर वर्ग परेशान हो गया है, आज जब देश मे कोरोना महामारी फैली हुई है,तो इस समय भी बी जे पी सरकार सोई हुई है,और सरकार के प्रधानमंत्री झूठे आँसु बहा रहे है, बसपा और सपा पर्दे के पीछे से सरकार का ही साथ दे रही है।जबकि अगर सरकार ने सही योजना से कार्य किये होते, और चुनाव ना करने का निर्णय लिया होता तो इतनी तादात में जो लोग  कोरोना महामारी से मरे उनकी जान नही जाती ।

ये ही कारण है इन पार्टियों से नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है।

कांग्रेस में शामिल नेताओ का स्वागत पूर्व प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने माला पहना कर किया

शामिल होने वाले मुख्य रूप से पूरन लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मो इसरार पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व प्रत्याशी  नीतू गौरव के साथ तमाम कार्यकर्ताओं सहित एवं रामचंद्र, चंद्रपाल, मानसिंह, हरविंदर, पूरन, भानु धर्म सिंह मोह शोएब खान,मफद खान, मेवा राम,चंद्रपाल, सत्य पाल सिंह राम प्रताप शिव बर्मा,शिव दई, आरती सिंह,विशाल सिंह बृजेश चौहान कल्याण राम आदि ने कॉंग्रेस की  सदस्यता ली


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेसजन मे

प्रवक्ता राज शर्मा,उपाध्यक्ष चैयरमेन इल्यास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, कोषाध्यक्ष जुनेद हसन एडवोकेट,महासचिव ज़िया उर रहमान, आदित्य सिंह, साहिब सिंह, आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना