झारखंड के तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ,ललपनिया के शहीद पार्क में आयोजित मजदूर दिवस समारोह

 प्रेस के लिए:- झारखंड के तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ,ललपनिया के शहीद पार्क में आयोजित मजदूर दिवस समारोह को संबोधित करते हुए एटक से संबंधित ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि दुनिया का सबसे जीवंत भारतीय लोकतंत्र आज गहरे अंधेरे में चला गया है। छात्र-छात्राओं का दमन, फिर मजदूरों को अधिकार विहीन करने के लिए श्रम कानूनों में परिवर्तन के बाद अब काला कृषि कानून के द्वारा किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है। श्री महमूद ने कहा कि वेतन और सुविधा बढ़ाने का जो कानूनी अधिकार मजदूरों को था -- उसे समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 1947 के पुर्व जैसा मजदूरआंदोलन करना होगा।

            उक्त अवसर पर यूनियन उपाध्यक्ष गेंदों केवट ने झंडोत्तोलन किया और दिवंगत श्रमिकों एवं श्रमिक नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर यूनियन उप महासचिव समीर कुमार हलदार,सचिव मुकुंद साव तथा डेगलाल महतो के अलावा धनेश्वर रविदास, देवानंद प्रजापति, झल्लू हांसदा, सलीम अंसारी, मोइन अंसारी, धनंजय सिंह, शहीद अंसारी, भोला केवट, खोखन हालदार, उमेश रविदास मुख्य रूप से उपस्थित थे।

      साथ में मीडियो।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना