कांग्रेसी ही एक ऐसी पार्टी है। जो देश की अर्थव्यवस्था सुधारने और सांप्रदायिकता शक्तियों से निबटने में सक्षम है-श्रम मंत्री शफी अहमद।




 कांग्रेसी ही एक ऐसी पार्टी है। जो देश की अर्थव्यवस्था सुधारने और सांप्रदायिकता शक्तियों से निबटने में सक्षम है। श्रम मंत्री शफी अहमद।


बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।


भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में क्षेत्रीय दलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रम मंत्री छत्तीसगढ़


बरेली नहरु युवा केंद्र में छत्तीसगढ़ कॉन्ग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम मंत्रालय शफी अहमद साहब ने आज जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों की बैठक में चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश सभी प्रत्याशियों को देते हुए कहा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विधानसभा 2022 चुनाव का सेमीफाइनल है। जिसे कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।

श्रम मंत्री शफी अहमद साहब ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के नतीजे तय करेंगे की 2022 विधानसभा चुनाव में बरेली जनपद की कितनी सीटें कांग्रेस पार्टी जीत पाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो पूरे भारतवर्ष में भाजपा का मुकाबला कर रही है क्षेत्रीय पार्टियां वोट कटवा की भूमिका निभा कर भाजपा की मदद करने के लिए चुनाव मैदान में मौजूद है। श्रम मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ने भाजपा को सत्तासीन करने का कार्य किया था और अब उसी कार्य को आगे बढ़ाने में आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है। ऐसी स्थिति में मध्यवर्गीय मतदाताओं को क्षेत्रीय दलों के लुभावने वायदों से बचना होगा। उन्होंने कहा भाजपा का असल मकसद सेर्कुलर वोटों का क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा बटवारा करा कर जीत हासिल की जा सके। श्रम मंत्री ने कहा आज पूरे देश में राहुल गांधी प्रियंका गांधी लगातार भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। परंतु क्षेत्रीय दलों की भूमिका सिर्फ इतनी रह गई है के सेकुलर वोटो को बांटो और भाजपा को मजबूत करो ऐसी स्थिति में दलितों अल्पसंख्यकों पिछड़ों और अति पिछड़ों को अपने वोट के महत्व को समझते हुए अपने वोट का योगदान कांग्रेस पार्टी को करना होगा तभी देश का धर्मनिरपेक्ष ढाचा और संविधान सुरक्षित रह सकेगा। श्रम मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा के जंगलराज से आमजन परेशान हैं। वही केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से देश का अन्नदाता लगातार आंदोलन कर रहा है पूजी पतियों के हाथों खेल रही भाजपा सरकार हर वह कार्य कर रही है जिससे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और पूंजीपति सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी नीतियों का फायदा उठा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा अब समय आ गया है के उत्तर प्रदेश की जनता अपने वोट की चोट से पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दे वही क्षेत्रीय दलो कीबोर्ड कटवा की भूमिका से बचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी पार्टी प्रवक्ता राज शर्मा दिनेश दद्दा जुनेद हसन एडवोकेट सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी व सभी प्रत्याशी उपस्थित रहे। आज की बैठक का संचालन पार्टी प्रवक्ता राज शर्मा द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना