इस साल ब्राह्मण समाज के 750 व्यक्तियों का हो चुका है पुलिस एनकाउंटर


 मोरना। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा के तत्वाधान मे आयोजित वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि महादेव आश्रम महेश्वर महाराज ने कहा कि ब्राहमण सदैव शास्त्रो के माध्यम से समाज को अंधकार से विमुक्त करते चले आ रहे है। ब्राहमण समाज के बिखराव को रोकना होगा, तभी हमारी ताकत और  संस्कृति का बचाव कर सकेगें, तभी हम आने वाली पीढियो के लिए सुखद वातावरण दे शुकतीर्थ-मोरना मार्ग पर स्थित लव पैराडाइज फार्म में आयोजित कार्यक्रम में  बोलते हुए अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ब्राहमण का दमन और  इस साल ब्राह्मण समाज के 750  व्यक्तियों का  पुलिस एनकाउंटर व अन्य मामलों में  हत्याए हो चुकी है, जिसके चलते ब्राह्मण समाज ने इसका  विरोध भी किया  है, वही  एक किसान  नेता द्वारा  ब्राह्मण समाज  के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी,  जिसको  ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर उसका विरोध किया,  जिस कारण  किसान नेता को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी  पड़ी थी। आरक्षण के नाम पर हमारे बच्चो के भविष्य से खिलवाड किया जा रहा है, यह किसी सूरत में  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अपने हक और अधिकारो को संरक्षित एवं  सुरक्षित रखने के लिए ब्राहमण समाज आंदोलन करेगा। विकास के लिए संचार की गंगा बहानी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में  हमारा समाज अग्रणी होता था, लेकिन आरक्षण ने हमे पीछे धकेल दिया, जिस समाज में  एकजुटता होती है, कोई भी सरकार हो, उसको सम्मान देती है।विशिष्ठ अतिथि राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राहमण एकजुट नही होने से हम लोग लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे है। समाज को आपसी तालमेल भाईचारे को बढावा देकर मजबूती  प्रदान करनी होगी। कार्यक्रम में  मण्डल उपाध्यक्ष अजय कृष्ण शास्त्री, ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को सदैव सहयोग की भावना रखनी चाहिए, ताकि संगठन की एकता को बल मिले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा, मोरना ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनित शर्मा, अजय शर्मा, रजींत शर्मा, महामंत्री निशु शर्मा, कोषाध्यक्ष सुंदर शर्मा, सरंक्षण डा. एसपी भार्गव, ब्रजमोहन पालीवाल, मोहन, विनोद चेयरमैन , रामकुमार, नियुक्त किये गये। इस दौरान योगेश शर्मा, विक्की, मधुसुदन, नितिन,  चांदनी पंडित प्रियांशु शर्मा, दीपक शर्मा, अंकुश शर्मा, सुदेश शर्मा, महेश शर्मा, सतीश आदि ने कार्यक्रम के आयोजन मेें मुख्य भूमिका  निभाई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश