मुस्लिम मजलिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करेगी अपने संगठन का विस्तार


 बरेली 26 फरवरी ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने मेरठ व गाज़ियाबाद के दो दिवसीय दौरे से वापसी के बाद एक पत्रकार वार्ता में मुस्लिम मजलिस द्वारा विगत कुछ महीनों में संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि मुस्लिम मजलिस पूरब के जिलो में हमेशा काफी मजबूत रही है। परंतु पिछले 6 महीने की लगातार कोशिशों के बाद मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, सहित पश्चिम के सहारनपुर मंडल में भी मुस्लिम मजलिस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। एडवोकेट बसी अहमद साहब ने कहा कि पिछले कई दशकों से मुस्लिम मजलिस पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत थी। परंतु उनके कार्यकाल की जो उपलब्धि है। उसमें मुस्लिम मजलिस जहां उत्तराखंड में मजबूती के साथ तेजी से बढ़ रही है। वही मुस्लिम मजलिस दिल्ली में भी काफी सक्रिय हो गई है। उन्होंने कहा मुस्लिम मजलिस मुरादाबाद मंडल मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल मैं तेजी से संगठन विस्तार कर रही है। एडवोकेट वसी अहमद ने पिछले कुछ महीनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो संगठन विस्तार का कार्य किया है। और आगामी 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लिए जो रणनीति बनाई है। उसकी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश