भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का गढ़ी कलंजरी गांव में हुआ भव्य स्वागत

 भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का गढ़ी कलंजरी गांव में हुआ भव्य स्वागत



बागपत। विवेक जैन


गढ़ी कलंजरी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी का भाजपा कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।


भाजपा खेकड़ा देहात के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके सम्मान में नारे लगाए। इस मौके पर मानसिंह गोस्वामी जी ने किसानों को किसान बिल से होने वाले लाभों के विषय मे बताया। कहा कि सरकार की और से जारी हुआ किसान बिल किसानों के हक में है और जो लोग सड़कों पर बैठे है, उनके कंधे पर विपक्षी बन्दूक रखकर चल रहे है। वह अपनी रोटियां सेंकने में लगे है और  सरकार के खिलाफ किसानों को भड़का रहे है। कहा कि वह सभी किसान भाइयों से अपील करते है कि वह इस किसान बिल को ध्यान से पढ़े, समझे और किसी के बहकावे में न आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामपाल एवं संचालन जगत सिंह ने किया। इस मौके पर गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा त्रिलोक चौधरी, जयवीर, दिनेश धामा पावला, प्रवीण गोस्वामी, तेज सिंह प्रधान, तेजपाल यादव, राजेंद्र, ओम प्रकाश, राज सिंह, विनोद, प्रताप पहलवान, सुनील रेलवे, धन सिंह, अजीत, महेंद्र, जगमाल, चमन आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना