नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेसका राजघाट पर सत्याग्रह

नई दिल्ली नागरिकता संशोधन कानून 2019 के खिलाफ  कांग्रेस को सत्याग्रह के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को जो कार्यक्रम रद्द किया था, वह अब शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम राजघाट स्थित गांधी समाधि के पास हो रहा है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।सोनिया गांधी के राजघाट पहुंचने के बाद वंदे मातरम गाया गया और इसके बाद औपचारिक रूप से कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू हो गया। यहां प्रथम पंक्ति में सोनिया, राहुल और डॉ. मनमोहन सिंह बैठे, उस वक्त भजन का कार्यक्रम चला उसके बाद वहां पर संविधान पाठ का कार्यक्रम सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी है। सत्याग्रह में सबसे पहले बोलते हुए सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। सोनिया गांधी के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इन दोनों नेताओं ने अंग्रेजी में ही प्रस्तावना पढ़ी।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है। राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है।





 






 



 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*