दो दिवसीय 27 वां श्रीराम प्रकाश स्मृति समारोह 2023 का आज समापन हुआ,

रिपोर्ट- मुस्तकीम मंसूरी 

बहेड़ी, एमजीएम इण्टर कालेज,  एनपीएस उडा़न वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन                              शुभमहल एवं मिशन एकाडेमी इण्टर कालेज नैनीताल रोड मण्डनपुर बहेडी़ बरेली में २७ वां श्रीराम प्रकाश स्मृति समारोह धूमधाम से प्रारम्भ हुआ ।     


            मुख्य अतिथि अशोक कुमार गंगवार प्रधानाचार्य एमजीएम, कार्यक्रम अध्यक्ष एम एस गंगवार प्रबन्धक मिशन एकाडेमी मंडनपुर ने दीप प्रज्वलित कर श्रीराम प्रकाश जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की ।   

                                         मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुऐ श्रेष्ठ जीवन के लिए अनुशासन एवं समर्पण को आवश्यक बताते हुऐ दृष्टातों का वर्णन भी किया ।                      कार्यक्रम अध्यक्ष ने स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद को अनिवार्य बताते हुए तीव्र गति एवं नियंत्रण को बेहत जरूरी बताया ।               अतिथि चौधरी गजेंद्र सिंह ने खेलों के महत्व एवं श्रीराम प्रकाश स्मृति में २७ वर्षो से निरंतर चल रहे


अयोजन के लिए  " हम हिन्दुस्तानी " को  धन्यवाद दिया।                                                कार्यक्रम में  पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह,           चौधरी सुरेन्द्र पाल सिंह ,  विजय पाल सिहं राठी ,  आध्यात्मिक गुरु सर्वजीतसिहं ,  भाजपा नेता रवि अरोरा,  ओमप्रकाश पिपलानी , मनोहर पिपलानी,      इन्द्राप्रकाश त्रिपाठी  ,   गुरबाज सिंह,  जसवीर सिंह  , जगवीर सिहं ,  मोहब्बत पाल सिहं ,  सीए हेमन्त अरोरा ,     शीर्ष खिलाड़ी इसहाक अहमद , सईद अहमद ,     सुरेशपाल सिंह,  डाक्टर शर्मा ने खिलाडि़यों का उत्साह वर्धन किया ।.   


                            खेल प्रशिक्षक  निलेश सक्सेना एवं दर्शन सिंह ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।                 चन्द्र कुमार, विजय कुमार , परमजीत,  एडवोकेट प्रभात अरोरा एवं अवनीश वर्मा ने  अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम में व्यवस्था का पालन किया ।                           कार्यक्रम संयोजक दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी ने कार्यक्रम संचालन करते हुऐ सभी का आभार प्रकट किया एवं कल के कार्यक्रम -  ऊंची कूद , वालीबाल,  कबड्डी के साथ रस्साकसी के फाइनल एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी बताई ।   

                         आज सम्पन्न  प्रतियोगताओं  के       परिणाम - 100 मीटर दौड़ सब जूनियर ब्वायज, जयवीर ग्रीनवुड स्कूल कुन्डरा कोठी - प्रथम , अभ्यांस  द्वितीय,  एजाज अहमद एम जी एम इण्टर कॉलेज तृतीय                          २- सौ मीटर दौड़ जूनियर ब्वायज .  गुरचरण सिंह उडा़न वर्ल्ड स्कूल प्रथम , अन्तेश एम जी एम द्वितीय,  शानू एम जी एम तृतीय                                     ३- चार सौ मीटर दौड़ जूनियर ब्वायज  अन्तेश एमजीएम प्रथम , शिवम सिंह एमजीएम द्वितीय,  शानू एमजीएम तृतीय                    ४- ४०० मीटर बालिका जूनियर अंशु एमजीएम प्रथम,  अंजलि एमजीएम द्वितीय, दर्पण गंगवार एनपीएस तृतीय                       ५- ४०० मीटर दौड़ सीनीयर ब्वायज - नईम अहमद एमजीएम प्रथम,  मुसका यादव मोतीलाल इण्टर कॉलेज शरीफ नगर द्वितीय , अमान मोतीलाल इण्टर कालेज शरीफनगर तृतीय , ६- ४०० मीटर दौड़ युवतियां सीनियर प्रियांजलि पटेल एनपीएस प्रथम ,  काजल एनपीएस द्वितीय,  सविता एमजीएम तृतीय                       ७- १५ सौ मीटर दौड़ युवक मुसका यादव मोतीलाल इण्टर कालेज शरिफनगर प्रथम , राजेश गंगवार सांईदित्ताराम इण्टर कालेज द्वितीय,  महिपाल एमजीएम   तृतीय, 8- लम्बी कूद जूनियर बालिका अंशु एमजीएम इण्टर कालेज प्रथम , अंजलि एनपीएस द्वितीय,  दर्पण गंगवार एमजीएम तृतीय। ९- लम्बी कूद जूनियर बालक शानू एमजीएम प्रथम,  गुरशरण सिंह उडा़न वर्ल्ड स्कूल द्वितीय,  शुर्वक एमजीएम तृतीय,            १० - लम्बी कूद सीनियर युवतियां  प्रियांजलि पटेल एनपीएस प्रथम , कुसुम गंगवार उडा़न वर्ल्ड स्कूल द्वितीय,  काजल एनपीएस तृतीय          ११- गोला फेंक  जूनियर बालक  - शानू एमजीएम प्रथम,  मोहन गौतम एमजीएम द्वितीय,  अंतेश एमजीएम तृतीय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।