लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ कर अधिक से अधिक सीटें जीत कर किंग मेकर की भूमिका में नजर आएगी| मुनकाद अली

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

प्रदेश की जनता बसपा को एनडीए और इंडिया के विकल्प के रूप में देख रही है, 

बरेली, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देश पर चुनावी एवं संगठनात्मक तैयारियों एवं बसपा के द्वारा चलाए गए गांव चलो अभियान की समीक्षा के संबंध में बरेली मंडल की संगठन समीक्षा बैठक बसपा के तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय बरेली पर  संपन्न


हुई, समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी बरेली,अलीगढ, आगरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज सभा सांसद बाबू मुनकाद अली, सूरज सिंह जाटव प्रभारी बरेली,  अलीगढ़, आगरा, ज़फर मलिक प्रभारी बरेली, अलीगढ़, आगरा, आदि ने आज बरेली पहुंच कर बरेली मंडल के बसपा कार्यकर्ताओं को

बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में बसपा पदाधिकारियों सेक्टर प्रभारियों को बसपा सुप्रीमो के दिशा निर्देश अनुसार बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के

निर्देश देते हुए कहा की बहिन जी का निर्देश है, कि एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग देश के लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ कर अधिक से अधिक सीटें जीत कर किंग मेकर की भूमिका में नजर आएगी| इसलिए बसपा कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में अधिक से अधिक सीट जीतने का प्रयास करना होगा,क्योंकि प्रदेश की जनता बसपा को एनडीए और इंडिया के विकल्प के रूप में भी देख रही है| इस दौरान मुख्य जॉन इंचार्ज राजेश

सागर, राजवीर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष ओंकार कातिब, मुख्य मंडल प्रभारी एडवोकेट नरेंद्र सागर, जगदीश प्रसाद बाबूजी, दयाशंकर मौर्य, राजेश सिंह, सुमेर सिंह गौतम, वेद प्रकाश बाल्मीकि, तौफीक प्रधान सहित बरेली मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं विधानसभा प्रभारियों की उपस्थिति रही, मंडलीय समीक्षा बैठक के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी बरेली अलीगढ़ आगरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बहिन जी द्वारा  लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में प्रदेश की एक-एक सीट को  गंभीरता से लेते हुए, संगठन को मजबूत करने के लिए फेरबदल किए गए हैं| बहिन जी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में संगठन की समीक्षा बैठकों के साथ ही बसपा द्वारा चलाए गए गांव चलो अभियान की समीक्षा की जा रही है, वही बूथ स्तर पर बसपा को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही बसपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की अधिक से

अधिक सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार की गई है| बसपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह बसपा की पूर्व सरकारों में किए गए, विकास कार्यों के साथ ही आम जनता को बताएं के बसपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, के साथ ही सभी धर्मों सभी वर्गों के लोगों को सामान्य जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाता था, आज व सारी व्यवस्थाएं वर्तमान सरकार में जनता से कोसों दूर हैं| सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर बसपा कार्यकर्ताओं को जनता में जागरूकता पैदा करनी होगी|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*