प्रदेश में इस बार 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, उत्तर प्रदेश को हरित राज्य बनाएंगे: योगी

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। हमें पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाना होगा, इससे हमारा प्रदेश हरित प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश में 131 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं


शनिवार को विदुरकुटी पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव अब जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। पर्यावरण एवं जीवन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए। किसान अपने खेतों की मेड़ पर पौधे लगाएं। किसानों, छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौधरोपण के लिए निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम में एतिहासिक उपलब्धि की तरफ बढ़ रहा है, यह कार्यक्रम प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

दुर्योधन का माल-पोहा छोड़ भगवान श्रीकृष्ण ने खाया था साग

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिजनौर जिले की धरती बहुत पावन है। यहां का इतिहास पांच हजार साल से भी प्राचीन है। यहां महर्षि कण्व का आश्रम भी है और महात्मा विदुर की साधना स्थली विदुरकुटी के रूप में आज भी हमारे गौरवान्वित करने वाले इतिहास की गवाही दे रही है। हम भारत के इतिहास की धरती पर है। गंगा नदी देव नदी है। गंगापुत्र भीष्म ने अपना बचपन इसी धरती पर बिताया था। भगवान श्रीकृष्ण ने भी दुर्योधन का माल-पोहा छोड़कर कहा था हमें तो महात्मा विदुर का शाक-भाजी ही पसंद है, क्योंकि उसमें सात्विकता है। यह वही धरती है, जिसने महात्मा विदुर दिया।


- मेडिकल कॉलेज के बाद महात्मा विदुर के नाम पर विद्यालय

सीएम योगी ने कहा कि पहले हम इससे पहले बिजनौर में महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोल चुके हैं, जिसमें अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उसमें बिजनौर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड वासियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अब उन्हीं के नाम पर महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खोला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*