डॉक्टर अबसार किदवई द्वारा लिखित साक्ष्य के कानून पर पाठय पुस्तक का विमोचन डॉक्टर अरुण सिंह राज्यसभा सांसद द्वारा किया गया|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए ब्यूरो चीफ अरशद अली की रिपोर्ट, 

अलीगढ़,डाक्टर अबसार किदवई अतिथि संकाय, कानून विभाग,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा लिखित साक्ष्य के कानून पर एक पाठ पुस्तक का आज डॉक्टर अरुण सिंह राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद एवं अतीक खान नेशनल कोऑर्डिनेटर आतंकवाद विरोधी जनचेतना अभियान द्वारा


संयुक्त रूप से किया गया| साक्ष्य कानून पुस्तक के विमोचन के बाद डाक्टर अरुण सिंह राज्यसभा सांसद द्वारा पुस्तक के लेखक डॉक्टर अबसार किदवई द्वारा लिखित पुस्तक साक्ष्य के कानून की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के युग में इस तरह की पुस्तक के लेखन का कार्य करना लेखक की काबिलियत का प्रमाण है| राज्यसभा सांसद डाक्टर  अरुण सिंह ने कहा कि डाक्टर अबसार किदवई द्वारा लिखित पुस्तक कई दशकों बाद लिखी गई यह पहली पुस्तक है|

जो वकीलों को भरपूर ज्ञान प्रदान करेगी| डॉक्टर की किदवई द्वारा लिखी गई इस पुस्तक पर अलीगढ़ वासी ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लोग गर्व करेंगे| इस अवसर पर साक्ष्य के कानून पुस्तक के लेखक अतिथि संकाय, कानून विभाग,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डाक्टर अबसार किदवई ने कहा की साक्ष्य के कानून पुस्तक लिखने से पहले कानून की किताबों का अध्ययन और माननीय न्यायालय द्वारा दिए गए फैसलों का गंभीर अध्ययन करने के बाद पुस्तक लिखने का निर्णय लिया| साक्ष्य के कानून पुस्तक लिखने में अपने सभी अनुभवों के साथ जो कानून की किताबों का अध्ययन किया और उनकी बारीकीयों को इकट्ठा करके एवं माननीय न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय एवं फैसलों से पहले पक्ष विपक्ष द्वारा दी गई दलीलों पर अध्ययन किया गया| कानून की बारीकियों को समझने के बाद इस पुस्तक के लेखन का कार्य किया गया| इस साक्ष्य के कानून शीर्षक पुस्तक से देशभर के वकीलों को एक नई दिशा प्रदान होगी|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*