बरेली शरीफ: प्रमुख दरगाहों व मस्जिदों में मुकम्मल क़ुरान के दिन तय।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 


बरेली, दरगाह आला हजरत बरेली के मीडिया प्रभारी नासिर कुरेशी ने बताया की बरेली की प्रमुख दरगाहों,खानकाहों व मस्जिदों में नमाज़-ए-तरावीह रमज़ान का चाँद नज़र आते ही शुरू हो जायेगी। मस्जिदों के ज़िम्मेदारान ने नमाज़ियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुक़म्मल क़ुरान के दिन तय कर दिए है। 


*छठा रोज़ा व सातवीं शब* को शहर में सबसे पहले पुराना शहर बालजती स्कूल के पास गुरुड़ वाली मस्जिद में कुरान मुकम्मल होगा।

*26 वा रोज़ा 27 वी शब* को दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली,किला की शाही जामा मस्जिद व जसोली की पीराशाह मस्जिद समेत ज़यादातर मस्जिदों में मुक़म्मल होगा।

आज़म नगर की जामुन वाली मस्जिद में दो शिफ्टों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाएगी। पहली रात 8 बजकर 30 मिनट पर जमात शुरू होगी जिसका मुकम्मल *22 वा रोज़ा 23 वी शब* को होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट रात 10 बजे शुरू होगी जिसका मुकम्मल *14 वा रोज़ा 15 वी शब* को होगा।


शाहबाद स्थित ख़ानक़ाह-ए-शाह शराफत मियां में दो मुक़म्मल कुरान होगें। पहला  मुक़म्मल *10 वा रोज़ा 11 वी शब* में वहीं दूसरा कुरान 11 वा रोज़ा 12 वी शब से शुरू होगा जिसका मुकम्मल *25 वा रोज़ा 26 वी* शब को होगा। 


*8 वा रोज़ा 9 वी शब* को खननू मोहल्ले की मस्जिद अबू बक्र में मुक़म्मल होगा। 


*10 वा रोज़ा 11 वी शब* को नॉवेल्टी स्थित दरगाह पहलवान साहब,सिटी सब्ज़ी मंडी की एक मीनार मस्जिद में। 


*11 वा रोज़ा 12 वी शब* को ख़ानक़ाह-ए-वामिकिया में।


*14 वा रोज़ा 15 वी शब* को सूफी टोला की ताड़ वाली मस्जिद,सिटी स्टेशन वाली मस्जिद व कटरा मानराय की मस्जिद यतीमखाना में। 


*15 वा रोज़ा 16 वी शब* को किला थाने की शाही मस्जिद में।


*17 वा रोज़ा 18 वी शब* को ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया में।


*21 वा रोज़ा 22 वी शब* को सैलानी की हबीबिया मस्जिद में। 


*22 वा रोज़ा 23 वी शब* को शहामतगंज की हबीब शाह मस्जिद में। 


*23 वा रोज़ा 24 वी शब* को कैंट की मस्जिद हाथी खाना में।


*27 वा रोज़ा 28 वी शब* को सबसे आखिर में बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में कुरान मुकम्मल किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना