मुरादाबाद मंडल खंड स्नातक चुनाव के संबंध में आई एम ए हाल बरेली में सपा कार्यकर्ताओं के हुए कार्यक्रम में चुनाव जीतने के मंत्रों का पाठ पढ़ाया सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

भाजपा सिर्फ़ षड्यंत्र करकर चुनाव जीतना चाहती है नरेश उत्तम पटेल                               

बरेली,आज 25 जनवरी को समाजवादी पार्टी बरेली ने बरेली मुरादाबाद मंडल खंड स्नातक चुनाव की बड़ी तैयारी करते हुए पार्टी पदाधिकारियों की एक सभा आई एम ए हाल में की,कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की,कार्यक्रम के मुख्यातिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल थे,कार्यक्रम में बारिश और ख़राब मौसम के बाद भी भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए,


भीड़ देखकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला /महानगर अध्यक्ष गणों और कार्यकर्ताओं की सराहना की, उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहकर चुनाव लड़ाना होगा,जनता सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है,भाजपा हताश निराश है, इसलिये वो साम दाम दण्ड,और षड्यंत्र के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, पर हमे भाजपा की चालों को समझना होगा और समझाना होगा,इस बार सपा स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ करेगी। सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के निर्देश और एमएलसी प्रत्याशी की मेहनत जनता के रुझान से यह स्पष्ट हो चुका है सपा चुनाव जीत रही है,उन्होंने कहा हमारे सभी विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ता,नगर पंचाय,नगर पालिकाओं के सपाई मेहनत और मुस्तैदी से संघर्ष कर रहे है,और सीट जीतने को तत्पर है,महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि हर वार्ड पर हर बूथ पर कार्यकर्ता काम कर रहे है,जनता का जोश इसी बात से देखा जा सकता है की बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। स्नातक एमएलसी सपा चुनाव प्रभारी अता उर रहमान ने कहा कि सभी विधानसभाओं में जनता सपा को जिताने का संकल्प ले चुकी है अब भाजपा को जनता सबक सिखायेगी।सभा को भोजीपुरा के विधायक शहजील इस्लाम ,पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह एरन,पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव,भगवत शरण गंगवार,सुलतान बेग,विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया एरन,शुभलेश यादव, अगम मौर्य,आदि ने संबोधित किया,संचालन योगेश यादव ने किया,कार्यक्रम में मुख्यरूप से मनोहर पटेल, संजीव यादव,अरविंद यादव,प्रमोद बिष्ट,संजीव सक्सेना,गोविन्द सैनी, सनी मिर्जा, लल्ला गद्दी,गौरव सक्सेना, अनीस बेग, इंजीनियर अनीस, जफर बेग, कदीर अहमद,वसीम खान,दिनेश गूजर,फहीम हैदर,भारती चौहान,पल्लवी सक्सेना, ब्रजेश श्रीवास्तव,असलम खान,विशाल कश्यप,शिवम राज कश्यप,हैदर अली आदि प्रमुख थे।                                 हैदर अली,पूर्व सचिव/प्रवक्ता सपा बरेली


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।