किसानों के पक्का मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू!

खिरिया की बाग (कप्तानगंज) आजमगढ़। आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को आंदोलनकारी किसानों ने पक्का मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी गांव के महिलाओं, मजदूर, किसान, नौजवानों ने मिलकर सामूहिक श्रमदान करके पक्के मोर्चे की तैयारी में समतलीकरण में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि  सरकार के कान में 69 दिनों बाद भी जूं नहीं रेंगा है तो हम अब पक्का की मोर्चा बनाने को बाध्य हैं ।आज तक हमारी मांगे अनसुनी की गई।  वक्ताओं ने निंदा करते हुए कहा कि सरकार के खुफिया और पुलिस प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारी नेताओं के रुकने , ठहरने ,खाने की जगहों के बारे में पूंछताछ का कुकृत्य लोकतांत्रिक ,अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों को छिनने और जनता को डरवाने की साजिश का हिस्सा है। जमीन मकान बचाओ आंदोलन को किसी भी कीमत पर  जनता जारी रखेगी।

 धरने को आदियोग,अरूण राय, विनय उपाध्याय, रामचंद्र यादव, महेंद्र राय ,राजीव यादव, नंदू, राम नयन यादव ,फूलमती, सुनीता, रविंद्र यादव, अजय यादव ,जय शंकर गौड़ ,दुखहरन राम , राजेश आजाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता व संचालन रामनयन यादव ने किया।


* रामनयन यादव

           9935503059

जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा, आजमगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया