भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती मनाई - दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल ने पंत की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

नई दिल्ली। देश आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस के पास स्थित जीबी पंत मार्ग पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अलावा मुख्तार अब्बास नक़वी, सतीश उपाध्याय और रामवीर सिंह विधूड़ी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन गोविंद बल्लभ पंत की पुत्र बधु और पूर्व सांसद इला पंत के नेतृत्व में सिविल सोसायटी के सदस्यों ने किया। इला पंत ने इस मौके पर कहा कि वो एक ऐसे देशभक्त थे जिन्हों ने समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्था न के लिए काम किया। 




इस कार्यक्रम के अलावा देश की प्रमुख हस्तियों ने भी 135वीं जयंती पर गोविंद बल्लभ पंत को याद किया और श्रद्धांजलि संदेश जारी किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए उनके अग्रणी योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने देश के लिए समर्पित कर दी। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पंत एक महान देशभक्त राजनेता थे जो समाज के पीड़ितों और वंचितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और केरल के मुख्यमंत्रियों ने भी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना