आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा के साथ हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने तिरंगा यात्रा में शिरकत की|

बरेली, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर देश चल पड़ा है, इसी कड़ी में देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का ऐलान किया गया| जिसके अंतर्गत आज जनपद बरेली के गांधी पार्क से विकास भवन चौराहा  कंपनी गार्डन चौराहा चौकी चौराहा सर्किट हाउस चौराहा कचहरी रोड होते हुए बरेली रेलवे जंक्शन पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ| तिरंगा यात्रा विकास भवन से आरंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए बरेली रेलवे जंक्शन पहुंची इससे पूर्व जगह जगह लोग तिरंगा यात्रा का स्वागत कर रहे थे वही तिरंगा यात्रा में शामिल लोग जनता का आवाहन कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा कर रहे थे आज की तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मैं बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही तिरंगा यात्रा में चल रही महिलाएं भी हर घर तिरंगा लगाने के लिए आम जनमानस को जागरूक व प्रेरित कर रही थी,







आज की विशाल तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार नीलम जेठा रेशमा देवी वंदना ठाकुर अलका अरोरा प्रसन्ना नरेश उपाध्याय प्रतिभा नेहा निशी अमर सिंह सविता सागर  भावना आदि प्रमुख रूप से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन कर रही थी| तिरंगा यात्रा में शामिल रेशमा कश्यप से हमारे संवाददाता ने आज की तिरंगा यात्रा के संबंध में बात की तब उन्होंने बताया कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था और इस बार 15 अगस्त सन 2022 हमारे देश की आजादी का 75 वां वर्ष है जिसको माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है,

रेशमा कश्यप ने बताया तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा कर उनको बताया जा रहा है की आजादी का अमृत महोत्सव सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है यही वजह है कि हर घर तिरंगा झंडा लगाने का आवाहन कर आमजन में जागरूकता पैदा की जा रही है पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है इस बार स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक जन जागरण के माध्यम से तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना