माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल की संतुष्टि का परिणाम है आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत| नाहिद सिंह

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

आज 4 जुलाई 2022 को अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी|

बरेली, टीम मोदी सपोर्टर संगठन की प्रदेश मंत्री श्रीमती नाहिद सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में 100 दिन पूरे होने पर  खुशी जाहिर करते हुए, कहा कि जिस तरह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास, का नारा देकर देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का संकल्प लिया था|

उसी संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने पहले कार्यकाल में जनता का विश्वास जीतकर जो उपलब्धि हासिल की थी| उसी का परिणाम उत्तर प्रदेश में दोबारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश की जनता ने दोबारा सत्ता सौप कर मोदी जी और योगी जी में जो विश्वास जताया है| उसी विश्वास के  आज 4 जुलाई 2022 को 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा की माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है| वही प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से पूर्णता संतुष्ट है|  जिसके परिणाम उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ और आज़म के गण रामपुर में भाजपा प्रत्याशियों को जीता कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के दूसरे कार्यकाल पर विश्वास की मुहर लगा दी है| श्रीमती नाहिद सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है| प्रदेश के दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है| जिसका परिणाम लोकसभा उपचुनाव में देखने को मिला है| उन्होंने कहा आज प्रदेश में कानून का राज है| अपराधी प्रदेश छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाग रहे हैं| महिलाएं स्वतंत्रता के साथ आवागमन करती हैं| पूर्व की सरकारों में जो जंगलराज था वह समाप्त हो चुका है| श्रीमती नाहिद सिंह ने कहा  प्रदेश सरकार की योजनाएं आम जनता तक खुले तौर पर पहुंच रही हैं| सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है| सरकारी योजनाओं के भ्रष्टाचार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है| उन्होंने कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याण जनहित की योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, के साथ ही सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है| इसके साथ ही फ्री राशन योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को राशन मुक्त दिया जा रहा है| जो पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं किया, यही करण है, की आम जनता में भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है| माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ रही है| और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है| श्रीमती नाहिद सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता लगातार सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक कर रहे हैं| और आज उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लेते हैं| के केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित एवं जन कल्याण की समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार कर और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना