श्री अरुण कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) का पदभार ग्रहण कर लिया है|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

नवागत वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री अरुण कुमार, 

बरेली 21 जुलाई 2022ः श्री अरुण कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) का पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पद तत्कालीन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राजीव अग्रवाल के मंडल में ही अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) के पद पर पदोन्नति होने के कारण रिक्त हुआ था। इसके पूर्व आप लखनऊ मंडल में उप मुख्य इंजीनियिर (निर्माण), लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

16 फरवरी, 1984 को जन्मे श्री अरुण कुमार अंबेडकर नगर के मूल निवासी है। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर से वर्ष 2005 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आपने वर्ष 2007 में भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आपने मंधना-ब्रहमावर्त आमान परिवर्तन परियोजना, विस्वा-सीतापुर जंक्शन दोहरीकरण परियोजना तथा गोमतीनगर टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य सफलतापूर्वक करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आप सहायक मंडल इंजीनियर, गोंडा, मंडल इंजीनियर (निर्माण) पूर्व रेलवे, सियालदह एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम), इज्जतनगर का कार्यभार बखूबी निभा चुके हैं। आपको किताबें पढ़ने एवं टहलने में अभिरुचि है। आप रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह