महाकाल सेवा समिति के तत्वधान में संचालित कालों के काल महाकाल का बेड़ा 100 कांवरियों का विशाल जत्था

 बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट

 आज बहेड़ी नगर से विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी महाकाल सेवा समिति के तत्वधान में संचालित कालों के काल महाकाल का बेड़ा 100 कांवरियों का विशाल जत्था समिति के अध्यक्ष महंत शक्ति गुप्ता, उप महंत राजीव रस्तोगी के नेतृत्व में बहेड़ी नगर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। समिति के संरक्षक भाजपा नगर महामंत्री गौरव मित्तल ने कानून गोयान स्थित अपने निजी निवास से समिति के महामंत्री मुदित गर्ग, उपाध्यक्ष ललित चंद्रा, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के साथ मिलकर सभी कांवरियों को तिलक लगाकर भोले की जय जय कार के साथ विदा किया।



कांवरियों के विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, दमखोदा ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत गंगवार, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, नगर महामंत्री अरुण कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अजय जायसवाल बॉबी, ठाकुर सुदेश सिंह, आलोक गर्ग जी अमित अग्रवाल, डब्बू वीरेंद्र गंगवार आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समिति के महामंत्री मुदित गर्ग के द्वारा बताया गया कि 7 अगस्त रविवार शाम को इस विशाल जत्थे का आगमन सम्राट टॉकीज के पास मित्तल बिल्डिंग पर होगा जहां पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं 8 अगस्त दिन सोमवार को अलौकिक भव्य शोभायात्रा के साथ नैनीताल रोड माथुर रोड होते हुए 84 घंटा शिव मंदिर मोहल्ला कानूनगोयान बाजार में जलाभिषेक किया जाएगा।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह