पहचान उन्नति ग्राम संगठन’’ जनपद का पहला महिला स्वयं सहायता समूह जिसके उत्पाद ऑनलाइन साइड अमेजन पर भी उपलब्ध हैं।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से ब्यूरो चीफ शाहिद खान की रिपोर्ट, 

नई पहचान के नाम से अमेजन पर उपलब्ध हैं उत्पाद, अब अमेजन के लिंक पर कर सकते हैं खरीदारी।  

पीलीभीत, जिलाधिकारी पुलकित खरे ने आज जनपद के प्रथम समूह ‘‘पहचान उन्नति ग्राम संगठन’’ ग्राम पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के द्वारा ऑनलाइन साइड अमेजन पर उपलब्ध कराये गये सेनेटरी पैड के निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।



यह जनपद का ही नहीं मण्डल का ऐसा पहला महिला स्वयं सहायता समूह होगा जो सेनेटरी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है और अपने उत्पादकों को ऑनलाइन अमेजन के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था की गई है, कोई भी व्यक्ति अमेजन के लिंक पर जाकर उत्पादों को खरीद सकते हैं। जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं से सेनेटरी पैड बनाने में उपयुक्त सामाग्री एवं मशीन के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि 06 माह पूर्व पैड बनाने की मशीन तथा पैकिंग मशीन के साथ साथ सेनेटरी पैड को सैनेटाइज करने सम्बन्धी मशीन लगाई गई हैं। जिसमें 10 समूह की महिलाऐं संयुक्त रूप से कार्य करते हुये धनार्जन कर रही हैं। महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये सीआईएफ फण्ड के द्वारा सभी उपकरण खरीदे गये हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि इस कार्य से अन्य महिला समूहों को जोडे़ तथा तैयार उत्पादकों को मण्डल के अन्य जिलों में भी बिक्री हेतु भेजा जायेगा। जनपद के समस्त विद्यालयों, अस्पतालों, मेडिकल, आईएमए से समन्यव स्थापित कर बढ़ावा दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आगे अन्य समूहों द्वारा बनाये जा रहे विभिन्न प्रकार के उत्पादकों को भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बडे़ खुशी की बात है कि जनपद के समूह द्वारा निर्मित उत्पाद देश के सभी शहरों में खरीद हेतु अमेजन पर उपलब्ध है धीरे धीरे अभियान को आगे बढ़ते हुये महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुये अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जायेगा। इसके उपरान्त कृष्णा स्वयं सहायता समूह की प्रमिला मिस्त्री द्वारा गमबुझिया मछली पालन के कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गमबुझिया मछली के पालन के समबन्ध में जानकारी ली गई। समूह द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू मच्छर के लार्वा को खत्म करने में यह मछली सहयोग करती हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना