उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 118 बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में जनसंपर्क कर मांगे वोट,

बेताब समाचार एक्स्प्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट, 

बरेली जिले की 118 बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के चुनाव प्रचार में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का आवाहन करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ उत्तर प्रदेश को चौमुखी विकास के पथ पर लेजा कर  उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है



उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में विकास की गंगा वही है और प्रदेश लगातार उन्नति के रास्ते पर जा रहा है आज उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने माफियाओं में पुलिस का भय पैदा कर दिया है आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का स्तर और सरकारों से अच्छा रहा है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कोरोना के दौरान लोगों का जीवन बचाने का कार्य प्रदेश सरकार ने जिस तरह किया है और जिस तरह वैक्सीनेशन का कार्य कराया जा रहा है वह प्रदेश की जनता के लिए सरकार का उच्च स्तरीय कार्य प्रदेश की जनता मान रही है उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है बिखरा हुआ विपक्ष भाजपा का सामना करने में नाकाम साबित हुआ है आज उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार के कार्यों की चारों ओर सराहना की जा रही है इस बार प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा देखना चाहती है हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि भाजपा को वोट देकर पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के चुनाव प्रचार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सूरज शर्मा भाजपा मंडल संयोजक सोशल मीडिया विभाग दीपक शर्मा विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग सुरेश ठाकुर आईटी सेल मनोज शर्मा सोशल मीडिया स्वदेश सिंह विधानसभा संयोजक आदि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में जनता से वोट मांगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना