उत्तर प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में भाजपा को धूल चटा देगी- राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने एक बयान जारी करके कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।आज उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी ,डीजल - पेट्रोल के बढ़ते दाम और किसानों की खाद की उपलब्धता ना होना ऐसे मुद्दे हैं जो जनता को उद्वेलित कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को धूल चटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की बातें तो बहुत की गई लेकिन मजदूरों के हित के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया। आज उत्तर प्रदेश का मजदूर बेबस और लाचार नजर आ रहा है। मजदूर के पास काम नहीं है और उसकी हालत महंगाई ने खराब कर रखी है, जो गैस चूल्हे का सिलेंडर ₹440 का आया करता था वह आज ₹930 का खरीदना पड़ रहा है। अब गरीब मजदूर कैसे गैस चूल्हा जलाएं। सरसों के तेल ने मजदूरों का तेल निकाला हुआ है। धरातल पर जब हम जाकर देखते हैं। तो पता चलता है कि अधिकतर परिवारों ने लकड़ी के चूल्हे से खाना बनाना शुरू कर दिया है। दिन पर दिन हालात खराब होते जा रहे हैं। कमलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश की 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं वह प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल 7310152222
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952