उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं की फीस खुद भरेगी राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी


 लखनऊ राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह भूचाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने पर उनकी नॉमिनेशन फीस पार्टी खुद जमा करेगी। जो भी सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी का चुनाव लड़ने के इच्छुक है वह अपने आवेदन करें और राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ कर मजदूरों, गरीबों, निर्बलो के हकों की लड़ाई लड़ने का काम करें। राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने इस संबंध में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करन सिंह भूचाल की ओर से यह फैसला लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने पर उनकी फीस खुद भरेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह