105 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी - कमलेश यादव

 

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने एक भेंट वार्ता में बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वर्तमान परिवेश में मजदूरों के लिए बड़ा संकट काल का समय है  जहां एक ओर बढ़ती महंगाई ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है वही  चौक पर खड़ी लेवर  काम ना मिलने की वजह से खाली हाथ वापस लौट रही है।  मजदूर के घर में चूल्हा  ठंडा पड़ा है  और सरकार  निजीकरण करने में लगी हुई है।  जिस देश का  मजदूर  बदहाल होगा  वह देश  कैसे आगे तरक्की कर पाएगा।राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, डीजल ,पेट्रोल और सीएनजी गैस के बढते  दाम इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता में मचती त्राहि-त्राहि पर राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने कहा कि इस बढ़ती महंगाई ने मजदूरों का जीना दूभर कर दिया है। आज मजदूर के पास ना काम है और ना दो वक्त की रोटी, उसको बच्चों की परवरिश करने में भी मुश्किलें आ रही है। जिस देश का मजदूर परेशान हो, वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने ऐलान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से लखनऊ कार्यालय में संपर्क कर अपनेे -

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना